शक्ति की राजनीति’ पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन : शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक: मुख्यमंत्री 

by
 एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लेखक अमर कुमार की पुस्तक ‘शक्ति की राजनीति’ (पॉवर पोलिटिक्स) का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक पॉल एफ. केनेडी के महाशक्तियों के रेखीय पतन के सिद्धांत में संशोधन करते हुए शक्ति-राजनीति के नवीन आयाम प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में अमेरिका, चीन, रूस, भारत सहित अन्य देशों की वैश्विक राजनीति का शोधपरक विश्लेषण किया गया है, जो शोधार्थियों एवं विषय के अध्येताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक अमर कुमार वर्ष 2025 में दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित वैश्विक राजनीतिक परिषद् की अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में भाग ले चुके हैं। वे अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिषद् के अस्थायी तथा भारतीय राजनीतिक परिषद् के स्थायी सदस्य हैं और वैश्विक राजनीति पर निरंतर लेखन में संलग्न रहते हैं। वे एनएसयूआई के पूर्व महासचिव भी रह चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

24938 युवा प्राप्त कर चुके है कौशल विकास भत्ता : कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी संस्थानों का नियमित करें निरीक्षण- अपूर्व देवगन

चंबा, 2 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि रोजगार विभाग के अधिकारी कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए निजी संस्थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करें । यह निर्देश आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार की नाकामी का परिणाम है सड़कों पर उतरे लोग : जयराम ठाकुर

जनता की अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं कर सकती है सरकार एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 करोड़ रुपए का नुकसान ठियोग विस क्षेत्र में, नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता : शिक्षा मंत्री*

शिमला, 11 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले कल तक प्रारंभिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून बनने के बाद समीक्षा जरूरी, जनता से जुड़े संसद : पठानिया

केपटाउन में गूंजी हिमाचल की आवाज, राष्ट्रमंडल सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का संबोधन 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने रखा पक्ष राष्ट्रमंडल सम्मेलन में पठानिया ने उठाया जनता...
Translate »
error: Content is protected !!