चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने सनवाल स्कूल में बांटा बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई का ज्ञान

by

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनवाल में बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता के कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री महेन्द्र ठाकुर ने की।
आज के जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल अधिकारों के बारे मे जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया व इन बाल अधिकारों मे जो नियम एवं प्रावधान हैं, उनके बारे मे अवगत करवाया।

इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले और ब्लैकमेल करने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के केस वर्कर चैन सिंह ने बच्चों को अनुशासन के महत्व एवं लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता हिंदी श्री महेन्द्र कुमार द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों, अभिभावकों एवं स्वयं अध्यापकों हेतु भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया।
आज के कार्यक्रम में अध्यापक अध्यापिकाओं में प्रवक्ता इतिहास श्री पान चंद, प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र श्री अंकेश देहल, टीजीटी आर्ट्स नवीन संग्राही, शास्त्री श्री खेम राज शर्मा, कला अध्यापक श्री प्रदीप कुमार शर्मा, भाषा अध्यापक श्री तेज लाल गौतम, वोकेशनल ट्रेनर (एग्रीकल्चर) श्रीमती मेघा ठाकुर व वोकेशनल ट्रेनर (हेल्थ) श्रीमती फरीदा बेगम सहित लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेल में बंद विक्रम मजीठिया की बढ़ी सुरक्षा

सतलुज ब्यास टाइमस ब्यूरो । पटियाला : अकाली नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के निशाने पर है। इस संबंध में खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 साल में सबसे भीषण बाढ़ : पंजाब में 2.56 लाख लोग बाढ़ की चपेट में , 29 लोगो की हो चुकी मौत, पशु पानी बह रहे, घरों की छतों पर टेंटों में गुजर रहे लोग रातें

चंडीगढ़ :  पंजाब भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। पंजाब के 9 जिले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। गेंहू और चावल की उच्च उत्पादकता के कारण पंजाब को भारत अन्नदाता कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सर्बसम्मति से बीबी सुभाष मट्टू को जनवादी स्त्री सभा पंजाब का अध्यक्ष चुना गया : गढ़शंकर में जनवादी स्त्री सभा का 13वां दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

गढ़शंकर, 20 अगस्त: गढ़शंकर के ग़दरी बीबी गुलाब कौर हॉल में चल रहा अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का 13वां दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आज धूमधाम से संपन्न हो गया। इसमें बड़ी संख्या में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सरकाघाट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया : आपदा राहत के लिए 100 करोड़ रुपये, आपदा न्यूनीकरण एवं आजीविका सुरक्षा परियोजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये की घोषणा

नशा मुक्ति रोकथाम और पुनर्वास बोर्ड के गठन की घोषणा की 9,500 से अधिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे, 200 नए सीबीएसई स्कूल खोले जाएंगे, सत्र के मध्य शिक्षकों की सेवानिवृत्ति नहीं होगी। सोलर...
Translate »
error: Content is protected !!