कला उत्सव नवाचार, संस्कृति और सृजनशीलता का मंच : DC मुकेश रेपसवाल

by

चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव संपन्न

एएम नाथ। चम्बा : पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव के समापन कार्यक्रम में आज उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की व सभी विजताओं को पुरस्कार वितरित कर शुभकामनाएं दी और राज्य स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि कला उत्सव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की वर्ष 2015 से शुरू की गई पहल है। इसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, प्रोत्साहित करना और प्रस्तुत करना है।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सौंदर्यबोध, कलात्मक अनुभव और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व विविधता की समझ विकसित करता है।

हर वर्ष जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला यह उत्सव कला प्रस्तुतियों और प्रदर्शनियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय पारंपरिक कलाओं के अध्ययन और अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करता है।संक्षेप में, कला उत्सव शिक्षा में कला के समावेशन और सांस्कृतिक एकता के उत्सव का प्रतीक है।


इस दौरान जिला के 14 शैक्षणिक खंडों से जिला स्तरीय कला उत्सव में 230 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 12 प्रकार के अलग अलग क्लात्मक गतिविधियां जैसे विसुअल आर्ट टू डी, थ्री डी, ट्रेडिशनल स्टोरी टेलिंग, वोकल सोलो, ग्रुप, थिएटर आदि। इस दौरान ट्रेडिशनल स्टोरी टेलिंग में शिक्षा खंड चौवाड़ी, टू डी आर्ट में शिक्षा खंड भरमौर, थ्री डी आर्ट में शिक्षा खंड कलहेल, लोकल क्राफ्ट में शिक्षा खंड भरमौर, ग्रुप सॉन्ग लोक में शिक्षा खंड भरमौर, ग्रुप डांस में शिक्षा खंड बनीखेत विजेता रहे।
कार्यक्रम में उप निदेशक क़्वालिटी भाग सिंह, ओसड़ी उमा कांत आनंद, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा दीपक कुमार, सतेंदर, डॉ. राशि जांदरोत्रा कोऑर्डिनेटर कला उत्सव , रोहित शर्मा व विभिन्न शैक्षणिक खंड़ों से आए अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सात वर्षीय शिवांग ने अपने जन्म दिन पर आपदा राहत कोष में भेंट की गुल्लक : बच्चे भी आपदा प्रभावितों की तकलीफ कम करने में दे रहे योगदान : डीसी

धर्मशाला, 30 सितंबर। धर्मशाला उपमंडल के सराह के सात वर्षीय शिवांग शर्मा ने आज यहां उपायुक्त डा निपुण जिंदल को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए अपनी गुल्लक भेंट कर 3926 रुपये का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार ने प्रदान की अनुमति : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत शिक्षा हब के रूप में विकसित होगा भटियात क्षेत्र : पठानिया सिविल कोर्ट एवं प्रमुख विभागों के खुलेंगे मंडल कार्यालय एएम नाथ। चंबा,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड : एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए मिला आवार्ड

एएम नाथ। धर्मशाला : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में 90 साल की उम्र में दलाई लामा को अपने एल्बम के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!