पंचायत चुनाव में 5% आरक्षण अधिकार पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक

by

डीसी को विशेष अधिकार देने वाली अधिसूचना असंवैधानिक करार

सरकार को संशोधित रोस्टर सूची जारी करने के निर्देश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में उपायुक्तों (डीसी) को 5 प्रतिशत सीटों को आरक्षित या अनारक्षित करने का अधिकार देने वाली राज्य सरकार की अधिसूचना पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने 30 मार्च को जारी इस अधिसूचना को प्रथम दृष्टया असंवैधानिक मानते हुए इसके क्रियान्वयन पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
यह आदेश न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सुनाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि जिन जिलों में उपायुक्तों ने इस अधिसूचना के तहत आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है, वहां मंगलवार शाम 5 बजे तक संशोधित (रिवाइवल) रोस्टर सूची जारी करनी होगी। हालांकि, अदालत ने यह भी कहा कि इस अधिसूचना के अलावा पहले से लागू अन्य आरक्षण रोस्टर पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मामले की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार का वह निर्णय है, जिसके तहत पंचायत चुनावों में 5 प्रतिशत सीटों के आरक्षण में बदलाव का अधिकार उपायुक्तों को दिया गया था। अधिसूचना के अनुसार, 95 प्रतिशत पंचायतों में आरक्षण पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होता, जबकि शेष 5 प्रतिशत पंचायतों में डीसी को विशेष अधिकार देकर आरक्षण में बदलाव करने की अनुमति दी गई थी।
इस निर्णय को अदालत में चुनौती देते हुए याचिकाकर्ताओं ने इसे संविधान और कानून के विरुद्ध बताया। याचिका में कहा गया कि यह प्रावधान अनुच्छेद 243D की भावना के खिलाफ है, जो पंचायती राज संस्थाओं में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए आरक्षण को सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही याचिका में पंचायती राज अधिनियम 1994 की धाराओं 124, 125, 183 और 186 का हवाला देते हुए कहा गया कि आरक्षण का निर्धारण जनसंख्या और रोटेशन प्रणाली के आधार पर होना चाहिए।
याचिकाकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इस तरह का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले राज्य चुनाव आयोग से परामर्श नहीं किया, जो कि कानूनी रूप से आवश्यक प्रक्रिया है। इसके अलावा, भौगोलिक आधार पर 5 प्रतिशत आरक्षण में बदलाव का प्रावधान मनमाना और रोटेशन प्रणाली के सिद्धांतों के विपरीत बताया गया।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इन तर्कों को गंभीरता से लेते हुए अधिसूचना पर रोक लगाने का निर्णय लिया। अदालत का यह फैसला आगामी पंचायत चुनावों की प्रक्रिया पर सीधा प्रभाव डाल सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां नए नियमों के तहत आरक्षण में बदलाव किया गया था।
अब राज्य सरकार को या तो इस अधिसूचना में संशोधन करना होगा या फिर अदालत में अपने निर्णय का ठोस संवैधानिक आधार प्रस्तुत करना होगा। फिलहाल, अदालत के इस अंतरिम आदेश से पंचायत चुनावों के आरक्षण ढांचे को लेकर स्थिति स्पष्ट होने तक यथास्थिति बनाए रखने का संकेत मिला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आनलाइन करे आवेदन : हिमाचल में 12 से 18 सीटर यात्री वाहनों के रूट परमिट के लिए

हिमाचल में पहली बार रूट परमिट के लिए आनलाइन आवेद शिमला, 19 मई हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों को पहली बार वाहन रूट परमिट हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। प्रदेश सरकार युवाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में नहीं बनेगी नई पंचायत, समय पर होंगे चुनाव : अनिरुद्ध सिंह

एएम नाथ : शिमला ल हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पास जनता का दुखदर्द सुनने को समय नहीं पर जश्न मनाने को फूंके जा रहे करोड़ों रुपए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष का आग्रह, जनता का दर्द देखना है तो रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाकर आएं मुख्यमंत्री पांच माह से एक वैली ब्रिज तक न बनने से अभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में आदित्य बख्शी ने जीता रजत पदक : आदित्य ने उत्तर व पूर्व जोनल इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता, पीयूएसएसजीआरसी लौटने पर आदित्य को किया सम्मानित

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में रजत...
Translate »
error: Content is protected !!