कांगड़ा जिला में 1224 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा : निराश्रित बच्चों के सपनों को सुखाश्रय ने लगाए स्वाभिमान के पंख

by

अभिभावक के रूप में बच्चों का सुनहरी भविष्य बुन रही सुख की सरकार
धर्मशाला, 03 सितंबर। सुखाश्रय ने निराश्रित बच्चों के सपनों को साकार करने में स्वाभिमान के पंख लगा दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निराश्रितों को चिल्ड्रन आफ स्टेट का दर्जा दिया गया है। अब सरकार अभिभावक के रूप में निराश्रितों की उचित देखभाल सुनिश्चित कर रही है। सरकार की इस पहल में निराश्रित बच्चों को अपना भविष्य भी सुनहरा दिखाई दे रहा है। कांगड़ा जिला की बात करें तो विभिन्न बालश्रमों तथा चाइल्ड केयर संस्थानों तथा अन्य जगहों जीवन यापन कर रहे 1224 निराश्रित बच्चे लाभांवित होंगे। सुखाश्रय योजना के आरंभ होने पर निराश्रित बच्चों के चेहरों पर रौनक देखते ही बनती है।
कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना के तहत बालिका आश्रम गरली, तितली चिल्ड्रन होम, रामानंद गोपाल रोटरी हॉस्टल सलयाणा, होम फॉर लोकोमोटर डिसेबल्ड चिल्ड्रन, ओपन शेल्टर होम शामिल हैं। इन संस्थानों में बच्चों के उचित देखभाल के लिए सुखाश्रय कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा मदद मुहैया करवाई जा रही है। इन देखभाल संस्थानों में 81 निराश्रित बच्चे जीवन यापन कर रहे हैं इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना के तहत 1143 निराश्रित बच्चों की सरकार अभिभावक के तौर पर अपना फर्ज अदा करेगी।
सुखाश्रय की मदद से 15 निराश्रित बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा
राज्य में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु की सरकार बनने के बाद सुखाश्रय योजना के आरंभ होने पर कांगड़ा जिला के 15 निराश्रित बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की राहें खोल दी हैं वहीं पर चार निराश्रित बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग में दाखिला दिया गया है इसी तरह से दो निराश्रित बच्चों को गृह निर्माण तथा एक को विवाह अनुदान के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।
निराश्रित बच्चों की अभिभावक बनी सरकार
अब हिमाचल में 27 वर्ष तक की आयु केे निराश्रित बच्चों की सरकार अभिभावक की भूमिका निभाएगी। अनाथ बच्चे किसी भी तरह की उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहे वो एमबीबीएस या आईआईटी ही क्यों न हो, इसकी पूरी फीस और हॉस्टल का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। इसके अतिरिक्त प्रतिमाह 4000 रुपये पॉकेट मनी अलग से दी जाएगी।
अनाथ बच्चे साल में एक बार हवाई जहाज से शैक्षणिक भ्रमण कर पाएंगे। उनके भारत के किसी भी राज्य में आने जाने और ठहरने का पूरा खर्च भी सरकार उठाएगी। जिस भी प्रदेश में जाएंगे उन्हें तीन स्टार होटल में ठहराया जाएगा। 10 हजार उनको कपड़ों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। स्वरोजगार के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी इसके अतिरिक्त 27 वर्ष की आयु के उपरान्त घर बनाने के लिए भी जमीन भी सरकार उपलब्ध करवाएगी।
पहली मर्तबा किसी सरकार ने निराश्रित बच्चों की उठाई जिम्मेदारी
ओपन शेल्टर होम के संचालक स्वास्तिक मस्ताना द्वारा सुखाश्रय योजना आरंभ करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि पहली बार किसी सरकार ने निराश्रित बच्चों को निशुल्क शिक्षा, कोचिंग तथा त्यौहार भत्ता देने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने सभी निराश्रित बच्चों को स्वाभिमान से जीने के लिए पहल की है इस के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु का धन्यवाद करते हैं। होम फॉर लोकोमोटर डिसेबल्ड चिल्ड्रन की संचालिका लीला ठाकुर का कहना है कि वह पिछले वर्षों से निराश्रित संस्थानों का संचालन कर रहे हैं लेकिन पहली मर्तबा किसी सरकार ने निराश्रित बच्चों के लिए सराहनीय कार्य किया है।
लुथान में बनेगा आदर्श ग्राम सुखाश्रय परिसर
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि निराश्रित बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लुथाण में आदर्श ग्राम सुखाश्रय परिसर के लिए भी
भूमि भी चयनित की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाबी हमारे बड़े भाई : बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर विवाद पर बोले सीएम सुक्खू – सीएम ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें आश्वासन दिया

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों व गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला दूसरे भी विधानसभा में उठा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले को दूसरे दिन दोबारा सदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन जिला के में एल.आर. संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : डॉ० जगदीश चंद नेगी ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को एक-एक वोट के महत्व के बारे में किया जागरूक

सोलन, 03 अप्रैल। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एल.आर. संस्थान ओच्छघाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान किसी गुट को नाराज कर कोई जोखम नही उठाना चाहती : विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही मंत्री बनाए जाने के संभावना

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर विधायक दल का नेता चुने हुए एक सप्ताह बीत गया है। लेकिन अभी तक कैबिनेट का गठन नही होने से कई तरह की चर्चाएं निकल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने का मामला – खन्ना ने लिया कड़ा नोटिस, मामला उठाया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष

होशियारपुर 3  अक्तूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मंदसौर, मध्यप्रदेश में दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने के मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए इसे...
Translate »
error: Content is protected !!