भवन निर्माण पूरा होते ही सकड़ी में चलेगी आईटीआई : असहाय और गरीबों की खुशहाली को सरकार प्रयासरत : किशोरी लाल

by

बैजनाथ 03 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने रविवार को ग्राम पंचायत सकड़ी का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सीपीएस ने कहा कि सरकार असहाय, गरीब तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाकर, उन्हें मुख्यधारा में शामिल कर लोगों के जीवन को खुशहाल बनाया का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण प्रदेश में जान माल का बहुत नुकसान हुआ है। प्रदेश में आई आपदा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश सरकार जनजीवन को पटरी पर लाने तथा लोगों के राहत एवं पुनर्वास के लिये युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की राहत के लिये रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर सरकार की ओर से दी जाने वाली राहत राशि में भी बढ़ोतरी की है। उन्होंने बरसात प्रभावित सकड़ी बाजार तथा वार्ड नंबर-02 का दौरा भी किया और सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
सीपीएस ने कहा कि पंडित सन्त राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में एमए अंग्रेजी , अर्थशास्त्र , इतिहास और हिंदी की कक्षाओं के लिए प्रवेश 4 सितम्बर से आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर कक्षाएं आरम्भ होने से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भवन का कार्य पूर्ण होने पर आईटीआई सकड़ी में चलेगी ।
उन्होंने राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन की ऊपरी मंजिल के लिए विधायक निधि से अढ़ाई लाख रुपए तथा लक्ष्मी नारायण मंदिर की चार दिवारी के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत में पेयजल सुधार के लिये ओवरहेड टैंक बनाने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकड़ी में जल्दी ही चिकित्सक नियुक्त करवाने का आश्वाशन दिया। ग्राम विकास समिति सकड़ी द्वारा 33,000/- रूपये का चैक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए मुख्य संसदीय सचिव को भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटारा कर दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा अध्यक्ष रविंद्र राव, सोशल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सकड़ी बबिता कटोच, कुलदीप नलोच, निशु कटोच , काका शर्मा, रवि श्याल , कुलदीप सोनी, सुरेश अवस्थी , त्रिलोक धीमान , टेक चंद कटोच , कुलदीप राणा, राजेंद्र जोशी , डॉक्टर चमन भट्ट , राजेश शर्मा , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 से अधिक बार एसपी को किया फोन- कांग्रेस विधायक का आरोप एसपी नहीं उठाते मेरा फोन : विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से की लिखित शिकायत

कैथल। गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने आरोप लगाया है कि जिले के एसपी राजेश कालिया उनका फोन नहीं उठाते हैं। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से लिखित शिकायत की है। स्पीकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 सितंबर मैहला में आयोजित किया जाएगा स्वास्थ्य जांच शिविर 

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला व स्वास्थ्य विभाग चंबा द्वारा 9 सितंबर 2024 को खंड विकास कार्यालय मैहला के समिति हॉल में एक स्वास्थ्य जांच शिव का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप 27 अक्टूबर को होगा प्रकाशित – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 23 अक्तूबर – जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा तथा यह सूचियां जिला के सभी 516 मतदान केंद्रों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दुबई की कम्पनी ने दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से चिकित्सा आपूर्ति की पेशकश की : दूरदराज क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहायक होगी प्रौद्योगिकी आधारित तकनीकः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीरवार देर सायं यहां यूनाइटेड पार्सल सर्विस कम्पनी की वाइस प्रेजिडेंट क्रिस्टिना स्ट्रूलर द कोस्टा और निदेशक दिनकर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। विश्व की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक कम्पनी...
Translate »
error: Content is protected !!