स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के लिए एसडीएम अधिकृत : मौसम के जारी अलर्ट और वर्तमान स्थिति का करना होगा आकलन

by

ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने जारी किए आदेश
चंबा, 20 जुलाई
ज़िला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने जारी मानसून के दृष्टिगत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के लिए संबंधित एसडीएम को अधिकृत करने के आदेश जारी किए हैं ।
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित एसडीएम अपने अधिकार क्षेत्र में मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का आकलन के बाद स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी कर सकते हैं।
ज़िला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि हाल ही में लगातार हुई बारिश के कारण ज़िला में सार्वजनिक अधोसंरचना का नुकसान और विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। इन मार्गो से यात्रा मानव जीवन को हानि और अप्रिय घटनाओं को न्योता दे सकती हैं। इसके दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक पठानिया ने नरेटी में भारी बारिश से हुए नुक्सान का लिया जायजा : प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार की फौरी राहत, राशन किट्स की वितरित

सीएम के कुशल प्रबंधन की नीति आयोग ने भी की सराहना: पठानिया धर्मशाला, 24 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विस क्षेत्र के नरेटी में भारी बरसात से हुए नुक्सान का जायजा लिया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग के बोर्ड पर ‘चोर आयोग’ लिखकर कालिख पोती, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की रोहित जसवाल।  शिमला। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पेट्रोल/डीजल की पेट्रोल पंपों पर भारी शार्टेज, सरकार सौ रही ! बीकेयू की संघर्ष की चेतावनी : अधिकांश पंप हो चुके ड्राई , सैलानी, किसान , उधोगपति, आम लोग परेशान

ऊना :हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर हालात खराब हो चुके हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित ऊना में हालात इस समय सबसे खराब हैं, जबकि कांगड़ा और हमीरपुर जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, एंडेवर, थार सब कुछ 26 साल के अनुराग द्विवेदी का जब्त : इस लड़के की कमाई की कहानी जान लीजिए

नई दिल्ली : महज 26 साल की उम्र में बैटिंग ऐप्स और टेलीग्राम चैनल्स के जरिए ऑनलइन क्रिकेट प्रिडिक्शन कर बेशुमार पैसे कमाने वाला उन्नाव का अनुराग द्विवेदी ED के शिकंजे में है। अनुराग...
Translate »
error: Content is protected !!