बद्दी की दवा कंपनी पर छापा पंजाब पुलिस का : कथूनांगल में कार से बरामद ट्रामाडोल की 50 हजार गोलियां को लेकर बड़ी कारवाई

by
रोहित जस्वाल।  बद्दी/ अमृतसर :  बद्दी स्थित दवा उद्योग में पजांब पुलिस और दवा नियामक के अधिकारियों की एक टीम ने नशीली दवाओं के मामले को लेकर छापामारी की। बीते रविवार को अमृतसर के कथुनांगल में पंजाब पुलिस दो कार सवार युवकों से ट्रामाडोल की 50 हजार गोलियां बरामद की थी। इसी मामले में आगे की पड़ताल के लिए पंजाब पुलिस ने बद्दी स्थित दवा निर्माता कंपनी में दबिश दी और दस्तावेज खंगाले। हालांकि राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि उक्त कं पनी के रिकार्ड में कोई अनियमितता नहीं मिली हैं।
आगे सप्लाई चेन में कोई गडबड़ी हो सकती है। टीम ने उक्त इकाई में निर्मित ट्रामाडोल के विभिन्न पहलुओं की जांच की, जिसमें उत्पाद अनुमति, विनिर्माण लाइसेंस, जब्त की गई गोलियों के बैच नंबर के अलावा कई अन्य सत्यापन शामिल थे। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि जब्त की गई गोलियां किसी अधिकृत डीलर को उचित खरीद आदेश के तहत बेची गई थीं या उन्हें अवैध बाजारों में भेजा गया था। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि अमृतसर के एक ड्रग्स इंस्पेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने बद्दी में एक फार्मास्युटिकल यूनिट पर छापा मारने के लिए सहायता मांगी थी। उनकी सहायता के लिए एक ड्रग्स इंस्पेक्टर को तैनात किया गया था। कपूर ने बताया कि अभी तक की जांच में उक्त कंपनी के रिकार्ड में कोई अनियमितता नहीं मिली हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

भुबुजोत में सुरंग निर्माण का किया आग्रह एएम नाथ। नई दिल्ली :  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 12 और 13 जून को होंगे ऑडिशन… 11 जून दोपहर 12 बजे तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

शिमला 07 जून – अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने हेतु कलाकारों के ऑडिशन 12 और 13 जून, 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक गेयटी थिएटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम श्री नैना देवी जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

एएम नाथ। बिलासपुर 28 जनवरी: प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम श्री नैना देवी जी धर्मपाल की अध्यक्षता में “प्रोटेक्टिव एजिंग (संरक्षित वृद्धावस्था)” कार्यक्रम के अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन उपमंडल कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक देश-एक चुनाव के लिए गठित जेपीसी ने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव से संबंधित संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और कंेद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने...
Translate »
error: Content is protected !!