05 नवंबर को होगा मतदान : जिला शिमला के 09 विकास खंड में रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु आचार संहिता लागू,

by
शिमला, 10 अक्टूबर – जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार विकासखंड टूटू, नारकंडा, छौहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, बसंतपुर, मशोबरा व चौपाल की ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के उप निर्वाचन हेतु तिथि निर्धारित कर दी गई है और इन क्षेत्रों में आचार संहिता 07 अक्टूबर 2023 से लागू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इन चुनाव के लिए दिनांक 18,19 व 20 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 3 बजे तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कार्यालय ग्राम पंचायत में नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि मतदान 5 नवंबर 2023 को प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने बताया कि जिला की तहसील शिमला ग्रामीण विकास खंड टूटू की ग्राम पंचायत टूटू मझठाई में प्रधान पद के लिए, तहसील कुमारसैन विकास खंड नारकण्डा की ग्राम पंचायत जदून व जार के वार्ड नंबर 05 में उप-प्रधान/ग्राम पंचायत सदस्य के लिए, तहसील चिडगांव विकास खंड छौहारा की ग्राम पंचायत खाबल व खशधार के वार्ड नंबर 09 में उप-प्रधान/ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन सम्बंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास सम्बंधित ग्राम पंचायत मुख्यवास में जमा करवा सकते हैं। इसी प्रकार, तहसील जुब्बल विकास खंड जुब्बल की ग्राम पंचायत बरथाटा के वार्ड नंबर 3, तहसील ठियोग विकास खंड ठियोग की ग्राम पंचायत कलिंडा मतियाना के वार्ड नंबर 4, ग्राम पंचायत धगाली के वार्ड नंबर 4 और ग्राम पंचायत संधू के वार्ड नंबर 1 और तहसील रामपुर विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत लबाना सदाना के वार्ड नंबर 01 में ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए नामांकन भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि तहसील शिमला ग्रामीण विकास खंड बसन्तपुर की ग्राम पंचायत घैणी के वार्ड नंबर 02 के लिए, विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत बलदैयां के वार्ड नंबर 8 और ग्राम पंचायत दरभोग के वार्ड नंबर 2 के लिए, तहसील चौपाल विकास खंड चौपाल की ग्राम पंचायत बौहर के वार्ड नंबर 5 और ग्राम पंचायत सरी के वार्ड नंबर 5 में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए नामांकन दर्ज करवाए जा सकते हैं।
आदित्य नेगी ने बताया कि इन पंचायत चुनाव के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इसी प्रकार 25 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं, जिसके तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिक चिन्ह आवंटित किये जायेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण : पुलिस ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां आरंभ

धर्मशाला, 07 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सोमवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किलो के हिसाब से सेब बेचने का निर्णय पूरी तरह बागवानी हित में – जगत सिंह नेगी

बागवानी मंत्री ने पराला मंडी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश शिमला, 03 जुलाई – राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विशेषज्ञों एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया : भागवत पुराण से मानवता, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती- मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज केरल के श्री भगवती मंदिर, अल्पपूझा में आयोजित 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भागवत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर हिमाचल सरकार एक्शन में : तेल कंपनियों को देनी होगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई के डेली रिपोर्ट

शिमला : हिमाचल सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी दूर करने के लिए अग्रसर हुई है। जिसके तहत तेल कंपनियों को डीजल व पेट्रोल सप्लाई की डेली रिपोर्ट देने को कहा गया है। खाद्य...
Translate »
error: Content is protected !!