शिमला में हिमाचल टूरिज्म वर्कशॉप में लगी भयंकर आग

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैरियर पेट्रोल पंप के नजदीक पर्यटन विभाग की वर्कशॉप में आग लग गई है. घटना शाम 07:45 पर पेश आयी. जिस वक़्त वर्कशॉप में आग लगी, उस वक़्त मौक़े पर सिर्फ़ चौकीदार ही मौजूद था।
आनन-फानन में चौकीदार ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई. इसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है. घटना स्थल पर थाना बालूगंज की पुलिस भी मौजूद है.
वर्कशॉप के साथ ही है जंगल
पर्यटन विभाग की वर्कशॉप में बड़ी संख्या में सामान रखा हुआ था. वर्कशॉप में बस के बड़े-बड़े टायर भी थे, जो जलकर खाक हो गए. टायर की वजह से ही आग बुझाने में दमकल विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही है. इसके साथ ही एक बहुत घना जंगल का भी इलाका है.
ऐसे में जंगल को आग से बुझाना भी विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है. मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आग लगने के बाद वर्कशॉप के ठीक बाहर पार्क बड़ी वॉल्वो बस और अन्य गाड़ियों को आनन फानन में हटवाया गया।
आग लगने की वजह से कोई जानी नुकसान नहीं
आग लगने की घटना की वजह से पर्यटन विभाग को कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन नहीं लगाया जा सका है. यह जानकारी शुक्रवार तक ही मिल सकेगी. मौके पर मौजूद चौकीदार ने बताया कि अचानक ही उसने वर्क शॉप में आग लगी देखी. आग किस वजह से लगी है, उसे भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि राहत की बात यह है कि आग लगने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में मचा भूचाल : जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

आप की जीत पर कांग्रेस में कलह तेज एएम नाथ। जालंधर लुधियाना उप चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैलरी 2 लाख से ज्यादा : IGNOU की तरफ फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का सचिव ने लिया जायजा

पड्डल मैदान को 18 ब्लॉकों में बांटकर की जाएगी सुदृढ़ व्यवस्था एएम नाथ।  मंडी, 6 दिसम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर जोरदार बोला हमला : सुक्खू सरकार गैरकानूनी तरीके से भाजपा के 9 विधायकों की सदस्यता को लेकर षड्यंत्र रच रही

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने रविवार को सुक्खू सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह से...
Translate »
error: Content is protected !!