गैंगस्टर सोनू रोड़ मजारिया दो साथियों सहित यूपी से काबू , 7 पिस्तौले व 18 जिंदा कारतूस किए बरामद

by

होशियारपुर । जिला पुलिस दुआरा गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू रोड़ मजारिया को दो साथियों सहित उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्तौले व 18 जिंदा कारतूस किए बरामद कर लिए।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि ए कैटागिरी के खतरनाक गैंगस्टर सोनू रोड़ मजारिया के साथ पकड़े गए उसके दो साथियों की पहचान योगेश कुमार उर्फ मोनू निवासी दारापुर व गुरजीत सिंह निवासी टाई थाना तिलहर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से खुफिया व तकनीकी सूत्रों की जानकारी के बाद एसपी. पीबीआई मंदीप सिंह की निगरानी में एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता व सीआईए इंचार्ज शिव कुमार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया व उत्तर प्रदेश से इनको गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सप्ताह से चल रही योजना व तीन दिन चले आप्रेशन के बाद इन दोषियों को काबू कर 7 पिस्तौलों व 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि दोआबा क्षेत्र में नामी गैंगस्टर सोनू रोड़ मजारिया की कपूरथला जेल में एक और खतरनाक गैंगस्टर प्रीत सेखों से मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रीत सेखों, जिसने अमृतसर व तरनतारन क्षेत्र में हत्या कर दहशत मचाई थी। सोनू रोड़ मजारिया ने गैंगस्टर प्रीत सेखों से मिलकर धरमिंदर सिंह निवासी कुनैल थाना गढ़शंकर व अमृतसर में जज्गा बाउंसर नामी व्यक्ति की हत्या की थी।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पिछले िदनों गांव कुक्कड़ मजारा में पैट्रोल पंप में हुई तोडफ़ोड़ व गांव गढ़ी मंटो में गोली चलने वाली घटना में भी सोनू रोड़ मजारिया का नाम सामने आ रहा था, जिस बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टटर के खिलाफ थाना गढ़शंकर में 5 व अमृतसर में एक मामला दर्ज है। दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गढ़शंकर की अदालत में पेश किया गया जहां उनका 5 दिन का रिमांड दिया गया।
गढ़शंकर में धरमिंदर की हत्या : 10 अगसत ,2020 की रात करीब 9.30 वजे धरमिंदर सिंह अपने दोस्त के साथ गढ़शंकर नंगल रोड पर बैठा था तो धरमिंदर को बाहर निकाल कर गोलियां मार दी थी। जिसके आरोप में सोनू रोड मजारिया सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था तब से सोनू रोड माजारिया किया साथियो सहित फरार था ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस युवाओं को नशे की अंधेरी.’, दिल्ली में करोड़ों रुपये के ड्रग मामले में भड़के अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर देश के युवाओं को ‘ड्रग्स की अंधेरी दुनिया’ में ले जाने का आरोप लगाया।हाल ही में दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये की खेप से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी CM पद देने से किया इनकार

झारखंड विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद देने से इनकार कर दिया है. सोरेन ने कांग्रेस को साफ बता दिया है कि जो...
article-image
पंजाब

53 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला : दलजीत सिंह खख होगे गढ़शंकर के डीएसपी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मान सरकार ने 53 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है। यह कदम सरकार की ओर से प्रशासनिक ढांचे को सशक्त और प्रभावी...
article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur/Jan17/Jan.17 :  Municipal Corporation Commissioner Dr. Amandeep Kaur said that recovery of property tax, water supply and sewerage bills, trade license and rent/tahibazari has started in the Municipal Corporation office. Counters have been set up...
Translate »
error: Content is protected !!