पंजाब में कांग्रेस पार्टी के लिए उम्मीद की आखिरी किरण सिर्फ सिद्धू हैं- पंकज कृपाल

by

गढ़शंकर- पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के लिए उम्मीद की आखिरी किरण केवल स: नवजोत सिंह सिद्धू हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह स: नवजोत सिंह सिद्धू ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए तथा मोदी सरकार द्वारा लाए गए काले कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई है, उसमें पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि श्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पहले सिख धर्म की भावनाओं को समझा और पाकिस्तान के प्रधान मंत्री श्री इमरान खान से अनुरोध कर करतारपुर लांघा खुलवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का सरकार से विश्वास उठ गया है, पंजाब की जनता को इस समय सिर्फ स: नवजोत सिंह सिद्धू से ही उम्मीद है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति को यह एहसास होना चाहिए कि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ नवजोत सिंह सिद्धू ही बचा सकते हैं।इस अवसर पर रिंका चौधरी, शंभू सरपंच, आदि भी उपस्थित हुए|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी पर्व पर श्रीनगर में नगर कीर्तन में शामिल हुए केजरीवाल-उमर अब्दुल्ला और भगवंत मान

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से श्रीनगर में आयोजित नगर कीर्तन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। इस...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के वार्ड नंबर 6 में लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, 300 लोगों को लगाए गए कोरोना वैक्सीनेशन के टीके

गढ़शंकर। कोरोना वायरस पर फतेह पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार आज सिविल हस्पताल गढ़शंकर के सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर रमन कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा...
article-image
पंजाब

नशा तस्करी के खिलाफ प्रदेश सरकार की निर्णायक कार्रवाई : पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत 8 अपराधियों को 1 सप्ताह में हिरासत में लिया 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने नशीलें पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। यह राज्य सरकार की इस सामाजिक बुराई को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!