10 किलो हेरोइन, 2 AK-47 और 10 कारतूस बरामद : अमृतसर में तीन गिरफ्तार

by

अमृतसर, 29 सितंबर। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन, दो AK-47 राइफल, चार मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्करों के संपर्क में थे और राज्य में आपूर्ति के लिए अवैध हथियार तथा मादक पदार्थ हासिल कर रहे थे।

पुलिस ने इस संबंध में अमृतसर के घरिंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच जारी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के साथ-साथ हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़ी कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और इसकी सप्लाई चेन के बारे में और जानकारी सामने आने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

77वां गणतंत्र दिवस: पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल- डिप्टी कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट से ली सलामी

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों की पेशकश 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फहराएंगे तिरंगा होशियारपुर, 24 जनवरी: देश भर में मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के जिला...
article-image
पंजाब

प्रवासियों को एक हफ्ते के भीतर गांव छोड़ने को कहा….बोले- वे सार्वजनिक स्थानों पर करते हैं नशा

फतेहगढ़ साहिब :  खमाणों ब्लॉक स्थित गांव लखनपुर (गरचां पत्ती) की पंचायत ने एक विवादास्पद और गैरकानूनी आदेश जारी करते हुए गांव में रह रहे प्रवासी परिवारों को एक सप्ताह के भीतर गांव खाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70+ बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज : प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज की पूरी प्रकिया…यहां जानिए

सरकारी बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ा दी गई है। इस पहल का उद्देश्य लगभग 4.5 करोड़ परिवारों...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद के भतीजे के शराब ठेके पर फायरिंग, कर्मचारी गंभीर घायल

अमृतसर :   जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब ठेके पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की घटना में ठेके पर...
Translate »
error: Content is protected !!