सभी सिख विधायक और मंत्री 29 जून को अकाल तख्त के सामने होंगे पेश : सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि बेअदबी कानून के मुद्दे पर सभी सिख विधायक और मंत्री 29 जून को अमृतसर में अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे। मान ने अमृतसर में पार्टी विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद यह बयान दिया।

बैठक में सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के निर्देशों के मद्देनजर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे विचार :  सीएम मान ने अमृतसर में पत्रकारों से कहा, ‘हमारे विधायक व मंत्री वहां जाएंगे और अपने विचार लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे।’ अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने 15 जून को सभी दलों के सिख विधायकों और सिख मंत्रियों को बेअदमी कानून के मुद्दे पर 29 जून को अकाल तख्त के समक्ष उपस्थित होने के लिए तलब किया था।

सिख पंथ से परामर्श किए बिना बनाया गया ये कानून: गैर-सिख कैबिनेट मंत्रियों से कहा गया है कि वे इस मामले पर अपने विचार 29 जून से पहले लिखित रूप में प्रस्तुत करें। अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बेअदबी कानून ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार’ (संशोधन) अधिनियम, 2026 पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि यह कानून सिख पंथ से परामर्श किए बिना बनाया गया है।

सिख समुदाय की भावनाओं के खिलाफ :  सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने पहले राज्य सरकार से कहा था कि वह बेअदबी कानून से उन प्रावधानों को हटाए, जो गुरु ग्रंथ साहिब, खालसा पंथ और ‘संगत’ (सिख समुदाय) की भावनाओं के खिलाफ हैं।

आजीवन कारावास सहित कड़ी सजा का प्रावधान :  जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 को 13 अप्रैल को पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया था। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े किसी भी कृत्य के लिए आजीवन कारावास सहित कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।

सीएम बोले- उन्हें तलब नहीं किया गया .. इससे पहले ही अन्य दलों के सिख विधायकों ने पुष्टि कर दी कि वे अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे। यह पूछने पर कि क्या वह अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें तलब नहीं किया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC Appeals to Voters for

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 20 : In line with directives from the Election Commission of India, a Special Intensive Revision (SIR) of voter lists is likely to commence soon in Punjab. As part of pre-SIR...
article-image
पंजाब

बार एसोसिएशन गढ़शंकर के एडवोकेट राज कुमार भट्टी प्रधान व बिक्रमजीत सिंह सेक्रेटरी गए चुने

गढ़शंकर। बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए चुनाव में आज एडवोकेट राज कुमार भट्टी अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बिक्रमजीत सिंह सेक्रेटरी , दीपांकर लंब वाईस प्रधान, सुख नागपाल जॉइंट सेक्रेटरी और रमन कुमार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बने पवन दीवान 

लुधियाना: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब दीर्घ औद्योगिक विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया...
article-image
पंजाब

स्कूटी पर पर जा रहे मां बेटे व बेटी पर अचानक आम का पेड़ गिरा, मां कौ मौत बेटा और बेटी घायल

माहिलपुर – घर से स्कूटी पर सवार होकर गुरुद्वारा शहीदां माथा टेकने जा रहे बेटा बेटी व मां पर अचानक सड़क किनारे खडा आम का पेड़ गिर गया जिसके कारण माँ की घटनास्थल पर...
Translate »
error: Content is protected !!