आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी गांव बढ़ेसरों में मनाएगी धीआं की लोहड़ी : सतीश सोनी

by

गढ़शंकर। आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी,पंजाब की मीटिंग में सुसायिटी के संस्थापक सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में गांव बढ़ेसरों में हुई। जिसमें 9 जनवरी को गांव बढ़ेसरों में धीआं की लोहड़ी मनाने का फैसला किया गया। उल्लेखनीय है कि गत कई वर्षो से सुसायिटी दुारा विभिन्न गावों में कन्या भ्रण हत्या प्रति जागरूक करने के लिए धीआं दी लोहड़ी मनाई जाती है। सतीश सोनी ने बताया ने कि बढ़ेसरों में आने वाले दो वर्ष तक लगातार धीआं दी लोहड़ी मनाई जाएगी। जिसमें नवजन्मी बेटियों को समान वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लडक़ो से लड़कियों की संख्यां लगातार कम हो रही है। सरकार दुारा लड़कियों के लिए घोषणाएं बहुत की जाती है। लेकिन जमीनी हकीकत में कहीं दिखाई नहीं दे रही। आज के समय में कोई भी लडक़ी अपने आप को सुरिक्षत महसूस नहीं करती। लड़कियों का यहां भविष्य सुरिक्षत ना होने के चलते उनके माता पिता विदेशों में भेज रहे है। सरकारों को लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुखता कानून बनाने के साथ साथ उन्हें जमीनी स्त्तर पर लागू करना चाहिए। इस समय सुसायिटी के बरिष्ठ उपाध्यक्ष बख्शीश कौर, सत्या देवी आशा वर्कर, जसवीर सिंह पंच, समाज सेवी डा. अशोक कुमार, सैंडी भज्जलां मौजूद थे।
फोटो: मीटिंग दौरान सतीश सोनी, सैडीं भज्जलां व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 की मौत, 30 घायल : कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर

फरीदकोट : पंजाब के कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब...
article-image
पंजाब

20 मार्च को श्री सत्य साईं स्वस्थ सैंटर में 6वां स्वैच्छिक रक्तदान लगेगा कैंप : सोनी

गढ़शंकर, 16 मार्च आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब द्वारा 20 मार्च 2022 को स्थानीय श्री सत्य साईं स्वस्थ सैंटर में 6वां स्वैच्छिक रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या बोले हाइवे पर महिला से संबंध बनाने वाले मनोहर धाकड़?…वायरल वीडियो फर्जी, मैं गाड़ी में नहीं था

मंदसौर  :  मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम महिला मित्र संग संबंध बनाने वाले नेता मनोहर धाकड़ को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब 13 मई की रात हुए...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय जितेंद्र कुमार बप्पी आढ़ती जी की आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग 25 जून को

गढ़शंकर : पिछले दिनों समाजसेवक जितेंद्र कुमार बप्पी आढ़ती जी जी का संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया था। जिस कारण पूरे परिवार को गहरा आघात लगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके...
Translate »
error: Content is protected !!