गैर जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होगा सुनिश्चित : जगत सिंह नेगी

by

एएम नाथ। चंबा :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत गैर जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।


वह आज ग्राम पंचायत लेच में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकासात्मक कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा तथा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएगी।


उन्होंने साथ में यह भी कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ऐ के अंतर्गत चंबा-भरमौर के हिस्से को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मणिमहेश यात्रा के स्वरूप को बेहतर बनाने के साथ-साथ इसे यात्रियों के लिए और अधिक सुगम बनाया जाएगा।
जगत सिंह नेगी ने स्थानीय पंचायत प्रधान की मांग पैदल पुल लेच की मरम्मत कार्य, पेयजल योजना सिंधुआ, लेच गांव के संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए प्राक्कलन के आधार पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया ।


उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों तथा सांस्कृतिक दल के कलाकारों को 40 हजार की धनराशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की भी घोषणा की।
अध्यक्ष कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री ने गत मानसून के दौरान भरमौर क्षेत्र में पैदल प्रवास कर विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया।


ललित ठाकुर ने लेच पुल की मरम्मत हेतु धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त किया।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि सिंधुआ, लोअर लेच तथा गुवाड गाँव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने अनुमति प्रदान की है।
इससे पूर्व स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता भूषण ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए जिला की प्रसिद्ध धातु शिल्प कलाकृति चंबा थाल तथा शाल-टोपी भेंटकर उनका सम्मान किया। उन्होंने ग्राम पंचायत से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान का भी आग्रह किया।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, उप मंडल अधिकारी नागरिक प्रियांशु खाती, तहसीलदार दीक्षित राणा, खंड विकास अधिकारी बशीर खान, उपनिदेशक उद्यान डॉ.प्रमोद शाह, पशुपालन डॉ.राकेश भंगालिया, अधिशासी अभियंता मीत शर्मा, हामिन्दर चौणा, बीसी ठाकुर, सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर सुक्खू सरकार ख़ामोश क्यों : वेटनरी फार्मासिस्ट्स की नियुक्ति की नॉटिफ़िकेशन सरकार ने क्यों की रद्द – जयराम ठाकुर

नई भर्तियां निकालने में अपने चहेतों को एडजस्ट करने जितनी तत्परता दिखाए सरकार एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार हर दिन बड़ी-बड़ी बातें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर नहीं विश्वास, इसी लिए किए अंडरग्राउंड- जयराम

शिमला। प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त से आशंकित कांग्रेस पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर विश्वास नहीं हैं और ऊपर से कांग्रेस सरकार बनाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ : यातायात ठप हो गया, लोग अपने घरों में फंस गए, दुबई से दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं

दुबई : दुबई में इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुखू ने हिमाचल के लिए बीबीएमबी परियोजनाओं से 12% मुफ्त बिजली मांगी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की सभी परियोजनाओं से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने का...
Translate »
error: Content is protected !!