गैस सप्लाई के लिए गई छोटी गाड़ी पलटी, चालक की मौत

by

एएम नाथ। कांगड़ा : पुलिस जिला देहरा के तहत पड़ते गांव बह के फरेड में मंगलवार को गैस की सप्लाई करने आया एक ट्रक पलट गया, जिसमें उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य कर्मी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि आकाश गैस सर्विस की गाड़ी गैस वितरित करने के लिए आई थी। गाड़ी पलटने से चालक दीप चंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह और कमल सिंह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी की ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए देहरा सिविल अस्पताल भेज दिया है।
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और हर पहलू की जांच की जा रही है। चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान जागरूकता को मिनी सचिवालय से एसडीएम ने जागरूकता रैली को किया रवाना

जोगिन्दर नगर, 04 मई :   1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मिनी सचिवालय परिसर से सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला 21 को

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के ‘नेक्स्ट जेन डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावी कर्मियों की डाटा एंट्री को लेकर 21 मार्च को प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। यह कार्यशाला डीआरडीए सभागार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक सुसाइड या मर्डर? ….सभी को लगी थी गोली : पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव बरामद

फिरोज़पुर :  फिरोज़पुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाइप गैस रसोई में पहुंचाने वाला ऊना राज्य का पहला जिला बना, अब तक 220 घरों में पहुंची पीएनजी गैसः सत्ती

250 करोड़ से जिला ऊना, बिलासपुर तथा हमीरपुर जिला के शहरी क्षेत्रों में दिए जाएंगे पीएनजी गैस कनेक्शन ऊना, 25 नवंबरः जिला ऊना हिमाचल प्रदेश का पहला ज़िला बन गया है, जहां पर पाइप...
Translate »
error: Content is protected !!