30 महीने में पैसे तीन गुना करने का दिया झांसा : तीन लोगो को 55 लाख की चपत, कंपनी बंद कर भागा शख्स

by

बिलासपुर :   देश और प्रदेश में दिन लोग कभी ऑनलाइन तो कभी कम समय में पैसे दोगुना करने और कुछ सस्ते दामों पर महंगी कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला घुमारवीं में सामने आया।  यहां पर तीन लोग कम समय में पैसे तीन गुना करने के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए। कहीं से कोई राहत न मिलने पर ठगी का शिकार हुए लोगों ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना घुमारवीं में आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।  ठगी का शिकार हुए सुभाष चंद निवासी तड़ौन तहसील घुमारवीं, ज्ञान चंद निवासी अमरपुर तहसील घुमारवीं और राज कुमार निवासी पंडवीं-मैड जिला हमीरपुर ने न्यायालय में याचिका दायर न्याय की पील की है। दायर याचिका में कहा गया है कि कर्मवीर निवासी 27 एमएस एंकलेव शांति मंदिर धौल कुआं एसएएस नगर मोहाली पंजाब ने घुमारवीं में पेट्रोल पंप के नजदीक एफएक्स ट्रेड वन डेवेल्पर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कार्यालय खोला। इस कंपनी का मुख्य कार्यालय पंचकूला के सेक्टर-22 में खोला था। आरोपित ने बताया था कि वह कई नामी कंपनी में पैसा लगाता है।

                  आरोपित ने उन्हें बताया कि वह उनके पैसे को 30 महीने में तीन गुना करके लौटा देगा। इस पर सुभाष चंद ने आरोपित के बताए बैंक खाते में 15 जुलाई को चार लाख 20 हजार और 12 सितंबर 2023 को सात लाख रुपये बैंक से ट्रांसफर किए। आरोपित को कुल 11 लाख 20 हजार रुपये दिए। वहीं, ज्ञान चंद ने 20 सितंबर 2023 को 18 लाख रुपये और राजकुमार ने 25 लाख 90 हजार 389 रुपये ट्रांसफर किए। आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपित ने घुमारवीं स्थित अपनी कंपनी के कार्यालय को बंद कर दिया तथा वह उनकी लाखों रुपये की रकम लेकर फरार हो गया।

 मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच :   एसपी बिलासपुर को गत 29 मार्च, 2024 को लिखित शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई हुई। इस पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट 2026-27 का सारांश….युवा शक्ति संचालित बजट गरीब, शोषित व वंचित समुदायों पर विशेष ध्यान के सरकार के संकल्प पर जोर देता है : निर्मला सीतारमण

युवा शक्ति संचालित बजट गरीब, शोषित व वंचित समुदायों पर विशेष ध्यान के सरकार के संकल्प पर जोर देता है,  कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट, जो तीन कर्तव्यों से प्रेरित है...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 10+2 कॉमर्स का परिणाम शानदार

गढ़शंकर, 18 मई : डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गढ़शंकर का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2026 में आयोजित 10+2 कॉमर्स परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब

भाजपा जिला पूर्वी मंडल प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ईस्ट मंडल के नए पदाधिकारियों को किया सम्मानित

नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए कमर कसने की खन्ना ने की अपील होशियारपुर  : पूर्व सांसद व जिला भाजपा के ईस्ट मंडल प्रभारी अविनाश राय खन्ना मंडल कार्यकर्ताओं की...
article-image
पंजाब , समाचार

बहादुर बेटियों का किया सम्मान एसएसपी सरताज चाहल ने : दोनों बहनों ने लुटेरों का किया था बहादुरी से मुकाबला

होशियारपुर, 17 मई: एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने आज उन बहादुर बच्चियों का सम्मान किया, जिन्होंने बीते दिनों हथियार दिखा कर पैसे लूट कर भाग रहे लुटेरों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!