गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक

by
ऊना, 20 अप्रैल। लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के प्रयास में जुटा है ताकि कोई भी नागरिक व युवा मतदाता अपनी वोट का प्रयोग करने से वंचित न रहे सके। इसी कड़ी में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के मकसद से प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच ने ग्रामवासियों को नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के जरिए वोट के महत्व बारे जागरूक किया और चुनावों में अपनी सौ फीसदी भागीदारी सुनिश्चित बनाने का मतदाता जागरूकता संदेश दिया। एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने उपस्थित लोगों को “वृद्ध हों या जवान, सभी करें मतदान“ स्लोगन के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ साथ अपने माता-पिता तथा आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की अपील की।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की रहती है अहम भूमिका
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की अहम भूमिका रहती है। सभी पात्र युवा और नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पहली जून को मतदान के दिन जिले में सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और अपने मताधिकार का उपयोग करें। सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता लोकतंत्र के लोकपर्व में सम्मिलित हों और सही तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , विज्ञापन , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीयों ने ब्रिटेन में गाड़ा झंडा… एंडी बर्नहैम कैबिनेट में ऊंचे पदों पर ये 3 भारतीय मूल के नेता

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी नई कैबिनेट का अनावरण किया है, जिसमें 3 भारतीय मूल के सांसदों को नई मुख्य जिम्मेदारी मिली है। सांसदों में कनिष्क नारायण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश सेना में इतिहास रचा, मेजर मुनीश और कैप्टन हरप्रीत चौहान बने पहले भारतीय दंपति जिन्हे मिला कमीशन

लंदन / नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मेजर मुनीश चौहान और कैप्टन हरप्रीत चौहान ने ब्रिटिश आर्मी में कमीशन प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा तस्करी के दोषी व्यक्तियों की संपत्ति की होगी डिमार्केशन : DC

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की एनकोरड समीति की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में एनकोरड समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2024 का चुनाव हमीरपुर लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे : लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं- अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं है। यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहे । उन्हीनों ने साफ कर दिया कि...
Translate »
error: Content is protected !!