DC बोले नशा तस्कर किसी भी सूरत में बचने न पाएं : DC जतिन लाल का ‘नशा मुक्त ऊना’ बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल

by
ऊना, 20 अप्रैल – उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल दिया है। उन्होंने पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और समाज कल्याण समेत संबंधित विभागों को बेहतर तालमेल के साथ जिले में सघन जागरूकता शिविर लगाने और गहन निरीक्षण अभियान चलाने को कहा।
उन्होंने जिले में निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी नजर रखें ताकि वे किसी सूरत में बचने न पाएं। उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
उपायुक्त राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत बनी जिलास्तरीय समन्वय समिति की शुक्रवार को बचत भवन ऊना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस(एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अपराधियों की गिरफ्तारियों समेत इससे जुड़े विविध पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।
सीमावर्ती क्षेत्रों में बरतें अधिक चौकसी
जतिन लाल ने जिले को ड्रग फ्री बनाने की दृष्टि से पुलिस से सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक चौकसी बरतने और सही तालमेल के साथ कार्य करने को कहा । इन इलाकों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर कार्य करें। इसके अलावा उन्होंने जिला थानों के साथ लगते नजदीकी दूसरे जिलों के थानों के साथ भी अच्छे तालमेल पर ध्यान देने को कहा ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।
युवाओं के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम की योजना बनाएं
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जिले में जागरूकता शिविरों के आयोजन के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होेंने स्कूलों के प्रधानाचार्यों, छात्रों व पर्यटन क्षेत्र से संबंधित सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ नशीली दवाओं की लत के बारे में युवाओं के लिए एक संवेदीकरण कार्यक्रम की योजना बनाने के निर्देश दिए।
पंचायतों में हों खेल गतिविधियां
उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल, काॅलेज के साथ-साथ पंचायत स्तर पर भी विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरणा देंगी। उनकी ऊर्जा को सही दिशा मिलेगी। उन्होेंने नशे के दुष्प्रभवों को लेकर जन जागरूकता शिविरों के आयोजन को भी कहा।
ये रहे उपस्थित
बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ज़िला को प्रदान की जाए विशेष सहायता : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ढांचा गत सुविधाओं एवं सेवाओं का सुदृढ़ीकरण आवश्यक एएम नाथ। चंबा :  आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का किया दौरा : निर्माण कार्य को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सांय नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसका निर्माण कार्य समयबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिकंदर कुमार को ईलाज के लिए 1.40 लाख का तो गुरबख्शी देवी को 1.50 लाख का चैक प्रोफेसर राम कुमार ने सौंपा

हरोली। हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने गाँव सेंसोवाल के सिकंदर कुमार उर्फ पम्मू को इलाज के लिए एक लाख पच्चीस हजार की राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत...
हिमाचल प्रदेश

1 जून तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार -प्रसार का विशेष अभियान

ऊना : प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 18 मई से 01 जून तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा।...
Translate »
error: Content is protected !!