गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

by
दिसंबर 2027 तक हरोली को शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में तेजी से काम : मुकेश अग्निहोत्री
रोहित जसवाल।  ऊना, 26 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामलों को लेकर उनसे मिले। उपमुख्यमंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को पात्र मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।May be an image of ‎one or more people, people smiling, hospital and ‎text that says "‎DOR 一種 DNI DENI D उद्योग बिभाग, रवसायिक प्रोतन (BUSINESS PROMO गोदपुर उदघाट श्री मुकेश 3 माननीय -मुखयमंत्री कमलों हारा झ्हारा لحم विजमी गाप्य्न उपेच्ड,2 2012 VINa VT‎"‎‎
इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दिसंबर 2027 तक हरोली को शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संपन्न विधानसभा क्षेत्र बनाने के लक्ष्य पर योजनाबद्ध ढंग से तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी पेयजल संकट से जूझने वाला बीत क्षेत्र आज जल प्रबंधन की सफल मिसाल बन चुका है और सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार से कृषि क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव आया है। आने वाले समय में पेयजल एवं सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं को और गति देकर हर घर तथा हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।May be an image of dais and text
उन्होंने कहा कि विकास दलगत राजनीति से ऊपर है और सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तथा प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का समान लाभ पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले का पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास और जनसेवा का अभियान निरंतर जारी रहेगा।May be an image of one or more people, dais and text
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण विकसित हरोली का संकल्प केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाना और लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, जलशक्ति, औद्योगिक विकास तथा आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। अब विकास के अगले चरण में सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण को कई कंपनियां इच्छुक : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किड्स कैंप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण की फीज़िबिलिटी रिपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली अगस्त से सात अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह : कमल किशोर शर्मा

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त, 2025 तक ज़िला चम्बा में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वृत्त...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी, एसपी ने प्रभावितों के साथ जमीन पर बैठकर की समीक्षा : करीब ढाई घंटे तक लोगों के साथ की विस्तृत बैठक, राहत कार्यों के बारे में लोगों के साथ की चर्चा

एएम नाथ।  शिमला (रामपुर) 04 अगस्त – समेज त्रासदी में सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने करीब ढाई घंटे तक स्थानीय लोगों के...
article-image
पंजाब

सैकड़ों सियासी व सामाजिक सख्शियतों द्वारा माता चंचल कौर अरोड़ा को श्रद्धांजलि भेंट 

गढ़शंकर,  30 सितंबर: नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर शूका, वीजा विशेषज्ञ अवतार सिंह अरोड़ा और व्यवसायी हरदीप सिंह अरोड़ा की मां और वीजा विशेषज्ञ कनवर अरोड़ा की दादी माता चंचल कौर का...
Translate »
error: Content is protected !!