कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी होशियारपुर ने वार मेमोरियल पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

by

होशियारपुर, 26 जुलाई: कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) होशियारपुर द्वारा वार मेमोरियल, होशियारपुर में कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

इस अवसर पर एबीवीपी पंजाब के प्रांत सह मंत्री अंकित कुंद्रा, नगर अध्यक्ष अरविंद शर्मा, नगर सह मंत्री ऋतिश शर्मा, नगर एसएफएस संयोजक गोपाल सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री अंकित कुंद्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से दुश्मनों को परास्त कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा की। कारगिल के वीरों का बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए देश सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। शहीदों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

टिप्परों से सबंधित लोग खुद ही शरेआम नंगल चौंक पर बसे,गाड़िया रोक कर निकालते रहे टिप्पर : टास्क फोर्सेज की तैनाती के बावजूद सुबह पांच और छे वजे और स्कूलों के खुलने के समय भी शहर से निकलते रहे ओवरलोडेड टिप्पर

गढ़शंकर।  हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आ रहे ओवरलोडेड टिप्परों और बिना माइनिंग के कागजात को चेक करने व अधूरे होने पर कार्रवाई करने के लिए  पुलिस व माइनिंग विभाग टीमों के बावजूद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस युवाओं को नशे की अंधेरी.’, दिल्ली में करोड़ों रुपये के ड्रग मामले में भड़के अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर देश के युवाओं को ‘ड्रग्स की अंधेरी दुनिया’ में ले जाने का आरोप लगाया।हाल ही में दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये की खेप से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोपी पिता दोषी करार : 25 साल का कठोर कारावास- 1 लाख रुपये जुर्माना

विशेष न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने 25 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमेर किले से देखी सूर्योदय की झलक : सिंगर दिलजीत दोसांझ का गुलाबी नगरी में हुआ शाही स्वागत

मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 के तहत भारत में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जयपुर में उनके आगमन पर राजकुमारी दीया कुमारी ने एक भव्य शाही स्वागत...
Translate »
error: Content is protected !!