गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव : जान बचाने खेतों में भागा महिला सरपंच के बेटा

by

कपूरथला :  दिनदहाड़े गोलियां की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। लोग गोलियों की आवाज सुनकर घरों में दुबक गए। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गांव लखन कलां में उस समय हड़कंप मच गया जब जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरपंच के बेटे पर गोलियां चला दीं।

जानकारी के अनुसार, गांव लखन कलां निवासी पवित्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह पर चार से पांच राउंड फायर किए गए। इसमें एक गोली उसकी बाजू पर लगी, जबकि दूसरी गोली उसके सिर को छूती हुई निकल गई।

गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में घायल पवित्र सिंह जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा और वहां छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल पवित्र सिंह ने बताया कि उसकी माता तजिंदर कौर गांव की सरपंच हैं। सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने उसे फोन कर के अपने घर बुलाया। जब वह अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा, तो दोस्त उसे मुख्य गेट पर छोड़कर चला गया। जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुआ, तो आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दीं।

परिजनों का आरोप है कि यह हमला राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में जिन लोगों को हराया गया था, वही लोग इस हमले के पीछे हो सकते हैं। उन्होंने पहले से ही परिवार को धमकियां दी थी और अब पवित्र सिंह को निशाना बनाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पवित्र सिंह की बाजू में गोली लगी है और एक गोली सिर को छूते हुए निकली है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद गोली की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अस्सी के करीव तूड़ी से भरे दो ट्रकों सहित ट्रैकटर ट्रालियों को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

गढ़शंकर: जिलाधीश के निर्देशों के बावजूद उद्योगों दुारा तूड़ी का उपयोग बिभिन्न कार्यो के लिए जारी है और प्रशासन और पुलिस भी कोई कड़ा कदम उठा नहीं रहे। आज माहिलपुर पुलिस थाने के समक्ष...
article-image
पंजाब

दसूहा पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च आप्रेशन में 22 हजार लीटर लाहन व 80 लीटर अवैध शराब बरामद

आरोपियों के खिलाफ थाना दसूहा में आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया मामला होशियारपुर, 15 फरवरी: एस.एस.पी. श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 बहनों के भाई की मौत-बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी : 6 दोस्त थे सवार

हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने शहर के भूले-बिसरे परिवारों के लिए मुफ्त बिजली और पानी की मांग की

पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक को लिखे पत्र में तिवारी ने चंडीगढ़ के शहरी गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के लिए सुनिश्चित राहत की मांग की तिवारी ने 20,000 रुपये से कम मासिक...
Translate »
error: Content is protected !!