गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत का मामला : पुलिस की ओर से चार टीमों का गठन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी सुरेंद्र लांबा

by
होशियारपुर, 21 अक्टूबर :   बीती शाम थाना बुल्लोवाल क्षेत्र में हुई दोहरी हत्या के मामले में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार विशेष टीमों का गठन किया है और उनकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल का दौरा कर मामले की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वह स्वयं और एसपी (डी) इस मामले की गंभीरता से निगरानी कर रहे हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी रूप से सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टियां तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए ले गई, जिनमें से गोली लगने के कारण पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण दोनों पक्षों की आपसी रंजिश सामने आई है और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।
जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ताकि इस घिनौने अपराध के आरोपियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जिन आरोपियों के नाम दर्ज कराए गए हैं, उन्हें कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में नशे का कोई पहलू सामने नहीं आया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रीं खुरालगढ साहिब में श्री गुरु रविदास जी का आगमन दिवस मनाया

गढ़शंकर । 18 अगस्त: श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में रविवार को श्री गुरु रविदास महाराज जी का आगमन दिवस बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें गुरु घर श्री खुरालगढ़ साहिब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी तक पूरा करें सीएचसी हरिपुर के नए भवन का निमार्ण कार्य: कमलेश ठाकुर

विधायक ने आरकेएस की बैठक में दिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश राकेश शर्मा।  धर्मशाला, 6 नवम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर के नए भवन का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया

गढ़शंकर, 26 अप्रैल : सिविल सर्जन डॉ पवन कुमार के निर्देशानुसार सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ संतोख राम के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसमें मलेरिया की गंभीरता संबंधी...
article-image
पंजाब

कैप्टन सरकार ने बेजमीने किसानों व मजदूरों को 580 करोड़ का कर्ज माफ कर एक और वायदा निभाया : गोल्डीे

गढ़शंकर : गांव बस्सी, खुरालगढ़ साहिब, कालेवाल बीत, सेखोवाल, सीहवां व सेखोवाल में मीटिंगों में काग्रेस के पूर्व विधेयक लव कुमार गोल्डी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली काग्रेस सरकार की साढ़े चार...
Translate »
error: Content is protected !!