स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक छतिग्रस्त, बाइक सवार वाल वाल बचे

by
गढ़शंकर, 21 अक्तूबर  : बीती रात गढ़शंकर- होशियारपुर सड़क पर बड़ेसरों अड्डे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक छतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार इस घटना में वाल वाल बच गए।
जानकारी अनुसार बाइक सवार हरमेश लाल पुत्र जीत राम निवासी बड़ेसरों अपने बेटे के साथ दुकान से कोई सामान खरीद कर घर वापस जा रहा था और इस दौरान होशियारपुर की और से आई एक स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण वह एक तरफ गिर गया जबकि कार की टक्कर से बाइक बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। बाइक से टकराने के बाद कार दुकान से टकरा गई, दुकान के बाहर बैठी महिला ने कार को अपनी तरफ आता देखकर भागकर अपनी जान बचाई। लोगों का कहना था कि राहत की बात है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बोर्ड की बाहरवी की तीनों टॉपर छात्राओं से मिले सीएम भगवंत मान : 416 सरकारी स्कूलों ने दिए 100 फीसदी परिणाम

चंडीगढ़, 14 मई । पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने बीते बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर में समर कैंप की शुरुआत  : स्क्वाड्रन लीडर सुरजीत सिंह सीहरा ने किया उद्घाटन

गढ़शंकर 3 जून  – पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब ने गढ़शंकर में तीसरा समर फुटबॉल कोचिंग कैंप शुरू किया। एनआरआई सिहरा परिवार के विशेष सहयोग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद की गिरानी होंगी 3 मंजिलें : मुस्लिम पक्ष की याचिका डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में खारिज

एएम नाथ। शिमला :   डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका को खारिज कर दिया। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के आदेश को चुनौती दी थी। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रवीण...
Translate »
error: Content is protected !!