गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के 14 साल पुराने साथी राजवीर सिंह उर्फ रवि गिरफ्तार : फाजिल्का में हथियारों की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को फाजिल्का में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने किया काबू

by

मोहाली : कनाडा में बैठे आतंकी गोल्डी बराड़ और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के 14 साल पुराने साथी राजवीर सिंह उर्फ रवि राजगढ़ को हथियारों समेत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शुक्रवार को मोहाली के सेक्टर-79 से काबू किया है। उसे उस समय काबू किया गया जब वह महंगी कार चला रहा था। आरोपी के पास से प्वाइंट 30 कैलिबर चीन निर्मित पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि वह गोल्डी और लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी की गिरफ्तारी जून 2020 में दर्ज धोखाधड़ी, फर्जी पासपोर्ट और असलहा एक्ट के तहत दर्ज केस में की गई है। पुलिस को सूचना थी कि आरोपी मोहाली एरिया में है। इसके बाद शुक्रवार को एटीजीटीएफ व मोहाली पुलिस ने मिलकर सेक्टर-79 ऑपरेशन चलाया। साथ ही आरोपी को दबोच लिया। ऑपरेशन की अगुवाई एडीजीपी प्रमोद बान कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी रवि राजगढ़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को ठिकाने, रसद सहायता, हथियार और वाहन प्रदान कर रहा था। आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सहयोगियों को विदेश भागने के लिए फर्जी विवरणों पर पासपोर्ट हासिल करने में मदद की। पुलिस को आरोपी रवि राजगढ़ से पूछताछ और इस मामले की विस्तृत जांच से पंजाब और आसपास के राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह द्वारा रची गई आपराधिक गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
किराए के घर में रह रहा था] पुलिस सूत्रों से पता चला है कि यह ऑपरेशन शुक्रवार दोपहर ढाई बजे चला। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ समय से सेक्टर-79 में किराये के घर पर प्रथम मंजिल पर रह रहा था। उसकी महिला मित्र भी उसके साथ रहती थी। उसे भी पुलिस ने राउंडअप किया है। वहीं, उसके अन्य साथियों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है।
हथियार देने जा रहे तस्कर काबू :
एक अन्य मामले में आतंकी अर्श डल्ला के साथियों को हथियारों की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को फाजिल्का में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर के जैतियावास गांव निवासी बन्ना राम उर्फ विनोद देवसी और मुकेश उर्फ मुक्शा रबारी के रूप में हुई है।
आरोपियों से .32 बोर की सात पिस्टल व दो कारतूस, .315 बोर की एक देसी पिस्तौल और 9650 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों पर एसएसओसी के फाजिल्का थाने में आर्म्स एक्ट व फर्जी भारतीय करेंसी छापने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
एसएसओसी को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो तस्कर इन्हें गैंगस्टरों को पहुंचाने की तैयारी में हैं। इन हथियारों को किसी बड़ी वारदात में इस्तेमाल किया जाना है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अबोहर-हनुमानगढ़ मार्ग पर फाजिल्का के रामसर गांव में विशेष नाका लगाकर इन्हें दबोचा।
एक व्यक्ति के अपहरण की योजना थी :
एआईजी एसएसओसी लखबीर सिंह ने कहा कि पहले मॉड्यूल के एक सदस्य नरेश पंडित को जोधपुर ग्रामीण जिले से गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह आतंकी अर्श डल्ला के संपर्क में था। उसे फिरौती के लिए जोधपुर के एक प्रमुख उद्योगपति का अपहरण करने का काम सौंपा गया था। सूचना राजस्थान पुलिस के साथ साझा की गई, जिससे जिला पाली में अपहरण के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ।
और पढ़ें…

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 राउंड फायरिंग में मरा बदमाश : पंजाब में अब मॉल के बाहर गैंगवॉर,  मृतक गैंगस्टर जम्मू राजेश डोगरा उर्फ मोहन

मोहाली :   पंजाब में बीते कुछ समय से गैंगस्टरों का आतंक जारी है। मोहाली में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर हमला हुआ था। अब दिनदहाड़े गैंगवॉर हुई है, जिसमें...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल ट्रस्ट सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना

खन्ना ने श्री अमरनाथ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में की श्रद्धापूर्वक सेवा होशियारपुर, 13 जुलाई :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अपनी गढ़शंकर स्थित श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल ट्रस्ट...
article-image
पंजाब

Keep Case Files in the

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 06 : Internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri says that a building we construct is not merely bricks, stone and mortar but a science of subtle...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल की कार्यसमिति के सदस्य और अकाली दल के शहरी अध्यक्ष बनने पर जतिंदर सिंह लाली बाजवा को किया सम्मानित

*सीनियर अकाली नेता टोनी पारस ने कहा के स.बाजवा सीनियर नेता है उनके नेतृत्व में पार्टी और भी मजबूत होगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फ़तूही में सीनियर अकाली नेता धर्मेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!