गोहर स्कूल में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस

by
 गोहर, 6 जनवरी :    26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारी एवं उप मंडल स्तर गणतंत्र दिवस समारोह मनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण करने के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजित किया गया।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि हर वर्ष की भांति उप मंडल स्तर का गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम गोहर स्कूल में मनाया जाएगा । जहां मुख्य अतिथि एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट द्वारा 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा व पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी ,एनएसएस द्वारा परेड की सलामी दी जाएगी इसके बाद स्कूली छात्रों ,कॉलेज छात्रों ,महिला मंडल के द्वारा देशभक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
एसडीम गोहर ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए
इस अवसर पर विशेष व्यक्तियों तथा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल बच्चों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बैठक में तहसीलदार मित्र देव मोहतल, थाना प्रभारी लालचंद ठाकुर, विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी गण , स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2923 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला ,जिला कांगड़ा प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए , प्रभावितों को राहत पहुंचाने को धन की कमी आड़े नहीं आएगी: मुकेश

डिप्टी सीएम बोले, प्रभावितों का पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता धर्मशाला, 29 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई अधोसंरचना की बहाली के लिए राज्य के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक शिक्षक पदों के लिए बैचवाइज काउंसलिंग 3 और 4 जून को उप निदेशक कार्यालय ऊना में

ऊना, 22 मई। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना, सोमलाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना तथा उपरोजगार कार्यालय बंगाणा, अंब एवं हरोली द्वारा बैच आधार पर शारीरिक शिक्षक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 5 दिन के लिए बंद : डीसी ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को गर्मी के लगातार बढ़ते प्रकोप देखते हुए जारी किए आदेश

ऊना  : ऊना जिला का पारा 45 डिग्री पहुंचते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय कलाकार संघ के वार्षिक समापन समारोह की राज्यपाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज यहां कालीबाड़ी मन्दिर के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कलाकार संघ के 71वें वार्षिक समारोह एवं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!