गौतम नगर में पेयजल हो रहा बर्बाद, नगर निगम सो रहा कुम्भकर्णी नींद : खन्ना

by

होशियारपुर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने स्थानीय गौतम नगर में ट्यूबवेल नंबर 60 से लगातार लीक हो रहे पेयजल के मामले पर पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा की पंजाब सरकार तथा इसके विभाग जनहितों को भूलकर कुम्भकर्णी नींद सो रहे हैं। खन्ना ने बताया की जब वे सुबह सैर करने निकले तो उन्होंने पाया की गौतम नगर स्थित सरकारी ट्यूबवेल नंबर 60 में पेयजल निरंतर लीक हो रहा था। खन्ना ने इसकी वीडियोग्राफी करने के बाद जब आस पास के निवासियों से बात की तो उन्होंने बताया की ये लीकेज पिछले डेढ़ दो साल से हो रही है और उन्होंने पहले भी इस सम्बन्ध में कई बार लिखती और जुबानी तौर पर नगर निगम को लीकेज ठीक करने को कहा परन्तु कोई लाभ नहीं हुआ। खन्ना ने बताया की वे पिछले करीब 15 साल से जल संरक्षण विषय पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की वे निरंतर जनता को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं और जनता का भरपूर सहयोग भी मिल रहा हैं परन्तु अगर सरकारी विभाग ही इस तरह भारी मात्रा में पानी व्यर्थ करते रहेंगे तो जनता के जल संरक्षण की तरफ किये गए प्रयास छननी में दूध जमा करने के सामान होगा। खन्ना ने नगर निगम से अपील की की जल्द इस लीकेज को ठीक करवाकर पेयजल व्यर्थ होने से रोका जाये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब केवल एक बार जाना होगा कार्यालय – नई जमाबंदी का प्रारूप सरल हिंदी में तैयार : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए केवल एक बार कार्यालय जाना होगा। वे किसी भी समय और कहीं से भी जमीन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के सौंदर्यीकरण में औद्योगिक संस्थान दे रहे हैं अहम योगदानः ब्रम शंकर जिंपा 

 कैबिनेट मंत्री ने फूड स्ट्रीट से पी.डब्ल्यू.डी रैस्ट हाउस तक बनी श्रीमती राज रानी मित्तल रोड के सौंदर्यीकरण का किया उद्घाटन  सोनालिका ने सौंदर्यीकरण के लिए दिया 70 लाख रुपए का सहयोग,  होशियारपुर के सौंदर्यीकरण...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 12 जुलाई: सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इसमें लोगों को बढ़ती जनसंख्या...
Translate »
error: Content is protected !!