आप के पंजाब अध्यक्ष सांसद भगवंत मान श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में हुए नतमसतक हुए

by

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी सांसद भगवंत सिंह मान आज श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में नतमसतक हुए। उसके बाद हैबावेाल, अचलपुर, अड्डा झूगियां, मैहिंदवानी, कोट गढ़शंकर सहित एक दर्जन जगहों पर आप के सर्मथकों से गाड़ी के सन रूफ से निकल हाथ हिलाकर मिलते निकल गए।
श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने भगवंत सिंह मान श्री गुरू रविदास की तस्वीर व सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस समय उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विधायक जय कृष्ण रोढ़ी, रोपड़ के विधायक अमरजीत सिंह संधोया, श्री अनंदपुर साहिब हलके के प्रत्याशी हरजोत सिंह बैंस, चरनजीत सिंह चन्नी, वीर सिंह हरवां, जसपाल सिंह बिट्टू हरवां सहित भारी संख्यां में आप के सर्मथक व पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो: प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह व अन्य सांसद भगवंत सिंह मान को सिरोपा व श्री गुरू रविदास जी की तस्वीर भेंट करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कालेज में लोहड़ी का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया

गढ़शंकर : डी.ए.वी कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में लोहड़ी का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस मौके आयोजित विशेष समागम में मुख्यातिथि के रूप में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस गैर जमानती है, अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे धरने में पहलवानों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने कहा, मैं अपने खिलाड़ियों के लिए आया...
article-image
पंजाब

34वां विशाल भगवती जागरण 1 जून को 

गढ़शंकर, 23 मई:  मंदिर माता वैष्णो देवी कमेटी दीप कॉलोनी गढ़शंकर द्वारा माता वैष्णो देवी के मंदिर में 34वां विशाल भगवती जागरण 1 जून दिन शनिवार को करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में पायलट का जिला संगठन पर फोकस, 4-4 जिला प्रधानों से दिल्ली में बैठकें

चंडीगढ़, 27 सितंबर। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने जिला संगठन को लेकर सीधे फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू की है। पायलट जिला कांग्रेस प्रधानों के साथ दिल्ली में बैठकें कर रहे हैं। इन...
Translate »
error: Content is protected !!