मनीष तिवारी ने धनास कॉलोनी स्थित स्माल फ्लैट्स कांप्लेक्स को ओपन एयर जिम्नेजियम किया समर्पित

by
चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से ऐसे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा धनास कॉलोनी स्थित स्मॉल फ्लैट कंपलेक्स की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अपील पर उन्हें 5 लाख रुपये की लागत से ओपन एयर जिम्नेशियम भेंट किया गया। तिवारी ने मनीमाजरा स्थित जाट सभा में 2 लाख रुपये की लागत से लगने वाले सीसीटीवी सिस्टम को भी समर्पित किया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के हित में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना है।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि वह चंडीगढ़ में ही पैदा हुए, बढ़े हुए व पढ़ाई की थी। ऐसे में वह लोगों की उचित मांगों को मना नहीं कर पाते, जिनके साथ उन्होंने 40 वर्षों तक राजनीतिक और सामाजिक तौर पर कार्य किया है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपनी जिंदगी में वह जो कुछ भी प्राप्त कर सके हैं, उसके लिए आधार उन्हें 1960 के आखिरी दिनों व 1970 के दशक में चंडीगढ़ से प्राप्त हुआ।
तिवारी ने एक बार फिर से दोहराया कि वह जहां लोगों के कल्याण हेतु काम करते रहेंगे, वहीं पर सुनिश्चित करेंगे कि जनहित में चंडीगढ़ को उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था का हब बनाया जाए, जो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने सहित क्षेत्र में एक बड़ा स्थान हासिल कर सके।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व महासचिव जगदीप चौधरी, प्रमुख मजदूर नेता शशि शंकर तिवारी, वसीम मीर, इमरान मंसूरी, जाट महासभा के प्रधान कर्म सिंह, उपाध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों, जिला कांग्रेस प्रधान संजीव गाबा, मतलूब खान, हरीश कुमार भी मौजूद रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिकी दबाव में फिर सरेंडर कर रहे पीएम मोदी !… यूपीआई शुल्क को लेकर राहुल गांधी का बड़ा हमला

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर MDR की आहट, बोले- कारोबारियों पर शुल्क का बोझ अंततः आम आदमी की जेब पर पड़ेगा नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने...
article-image
पंजाब

सतगुरु रविदास महाराज जी के गुरुपर्व को समर्पित आदि धर्म प्रचार यात्रा श्री चरण छोह गंगा सचखंड साहिब से रवाना

संत सुरिंदर दास, संत गिरधारी लाल, संत करम चंद ने भक्तों की उपस्थिति में की रवाना गढ़शंकर : सतगुरु रविदास महाराज जी का फरवरी माह में आ रहा गुरुपर्व के लिए देश विदेश में...
article-image
पंजाब

बाबा साहेब अंबेडकर के 133वें जन्म दिवस को समर्पित गढ़शंकर में समागम 21 को 

गढ़शंकर, 11 अप्रैल: बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 133वां जन्म दिवस क्रांतिकारी तथा मिशनरी विचारों से 21अप्रैल दिन रविवार को बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में मनाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते डॉ....
article-image
पंजाब

गवर्नर से मिलने पहुंचे : भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी का मामला गरमाया

चंडीगढ़ : पंजाब में आज भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच माहौल गर्मा गया है। इसी बीच भाजपा नेताओं द्वारा पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की गई। इस दौरान भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!