गढ़शंकर के व्यापरी नरेश खन्ना ने इंडिया गेट, नई दिल्ली के निकट की खुदकुशी

by

अपने तीनों  भतीजों पर रेलवे की जमीन वेच कर 41 लाख की ठगी करने के आरोप लगाए
गढ़शंकर। गढ़शंकर के व्यापारी नरेश कुमार खन्ना ने कल दिल्ली में इंडिया गेट के निकट आत्म हत्या की और उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा खुदकुशी नोट मिला। जिस उन्होंने रेलवे की जमीन पर कबजा कर वेच कर तीन व्यक्तियो पर 41 लाख की ठगी करने को खुदकुशी का कारण बताते हुए तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने और 41 लाख वसूली करने की मांग की। सुसाईड नोट में उन्होंने साफ लिख है कि ना तो मैं पागल हूं और ना कभी पागलपन की ईलाज करवाया। मैने यी सुसाईड नोट पूरी होशो हवाश में लिखा है।
 
                  नरेश कुमार खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा खुकुशी नोट में लिखा है कि मैं अपने शहर की एक दुकान खन्ना से चाय पत्ती लेने के लिए 31 जनवरी, 2019 में गया तो वहां पर दुकान मालिक सहित तीन व्यक्ति बैठे जमीन की बातें कर रहे थे तो उन तीनों ने कहा नवांशहर रोड़ पर आठ मरले जमीन है। जिसमें तीन दुकानें है। पूछने पर उन्होंने कहा इस जमीन को कोई झगड़ा नहीं है और हमारा 41 लाख में उस जमीन का सौदा हो गया। जिसके बाद मैने 25 लाख 90 हजार अपने एसबीआई अकाऊंट से खन्ना सोप फैकट्री के खाते में तीन मई, 21 दिसंबर 2019 तथा 31 जनवरी 2020 में ट्रांसफर करवा दिए। जिसके बाद मैने उन्हें रजिसट्री करने के लिए कहा तो तीनों कहने लगे पिता के नाम से आप के नाम जमीन ट्रांसफर करवा देगें और आपके पैसे बच जाएगे। जिसके बाद मैने उनसे कहा कि तीन दुकानें तो आपके जीजा के नाम है तो उन्होंने कहा कि जीजा से दीदी के नाम और दीदी से पिता और हम दोनों भाई अपने पिता के नाम ट्रांसफर करवा देगें उसके बाद पिता से आपके नाम करवा आपके नाम रजिसट्री करवा देगें। जिसके बाद 41 लाख कैश मैने तीनों को दे दिए और फिर उम्मे से दो के पिता ने रजिसट्री मैरे नाम करवा दी और मेरे अकाऊंट में उन्होंने पहले उनके खाते में ट्रांसफर किये पैसे मेरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। आज से करीव चार महीने पहले खरीदी हुई जमीन पर रेलवे कर्मचारी बुर्जियां लगाने लगे तो पता लगने पर मैं वहां गया तो वहां पर कर्मचारियों ने कहा कि यह जमीन तो रेलवे की है। जिप पर मैने आरटीआई डाली तो रेलवे से नकशे जमीन के लिए। जिससे मुझे पता लगा कि मेरे साथ धोखा हो गया है। जिसके बाद मैं उनके घर गया और कहा कि जमीन की रजिसट्री वापिस करवा लो और मेरे 41 लाख वापिस दे दो । कई बार गया तो एक दिन तीनों ने मेंरे साथ बदतमीजी व हाथोपरई की और मारने की धमकी दी। जिसके चलते मैं आत्महत्या करने को मजबूर हुया।
 खन्ना ने दो व्यक्तियो पर श्री रामा मंदिर गढ़शंकर की जमीन पर लगाए कबजे के आरोप: सुसाईड नोट में दो
व्यक्तियो पर श्री रामा मंदिर गढ़शंकर की जमीन पर कबजा करने के आरोप लगाते हुए लिखा है कि दोनों ने श्री रामा मंदिर की जमीन पर नजायज कबजा कर दुकान बनाई है। उनसे नजायज कबजे वाली दुकान छुड़ावाया जाए ताकि किसी और के साथ ठगी ना हो सके।
 41 लाख वसूल कर दो लाख श्री राम मंदिर अयोध्या को देने की बात लिखी: सुसाईड नोट में मृतक नरेश कुमार खन्ना ने लिखा के तीनों से 41 लाख वसूल कर उन्में से दो लाख श्री राम मंदिर, अयोध्या, एक लाख काली माता मंदिर, रामपुर बिल्ड़ो, एक लाख वैष्णों देवी मंदिर,दीप कालोनी गढ़शंकर, एक लाख शमशान घाट को दिए जाए और 35 लाख पुत्र गौरव खन्ना को देने के लिए लिखा है।
गौरव खन्ना : मुर्तक के बेटे गौरव खन्ना ने कहा के सूइसाइड नोट में मेरे पिता ने खुदकुशी को मजबूर करने के लिए तीनो हमारे रिश्तेदारों के नाम लिखे है। उन्हें सजा दिलाकर आपने पिता को इंसाफ दिल कर ही रहूंगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस शानो शौकत से मनाया

गढ़शंकर : एसबीएस मॉडल हाई स्कूल , सदरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर सुरिंदर कौर बैंस व प्रिंसिपल जसप्रीत कौर दुआरा तिरंगा फहराया गया और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बारे जानकारी...
article-image
पंजाब

ਜਥੇਦਾਰ ਪੰਜੋਲੀ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਬਣਨ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ

ਸ੍ਰੀ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਜਥੇਦਾਰ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਪੰਜੋਲੀ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਹਾਊਸ ਵਿੱਚ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਚੁਣੇ ਤੇ ਪ੍ਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ...
article-image
पंजाब

जुगाड़ू मोटर साईकिल रेहडिय़ों को किया गया जब्त : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफी की गई कार्रवाई

होशियारपुर, 27 जनवरी:   सडक़ सुरक्षा माह 2024 के दौरान डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के निर्देशों पर सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस. गिल ने इनफोर्समेंट ड्राइव के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक मेले युवाओं के समग्र व्यक्तित्व को निखारने के लिए एक मंच के तौर में कार्य करते हैं : भगवंत सिंह मान

होशियारपुर, 14 नवंबर –   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां के कॉलेज में आयोजित युवक मेले में अपने कॉलेज के दिनों की यादें ताजा करते हुए मंच से प्रसिद्ध पंजाबी कवि...
Translate »
error: Content is protected !!