ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर जारी : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा 26 जून से लगाया जाएगा

by

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ग्यारवां विशाल भंडारा 26 जून से होशियारपुर रोड गढ़शंकर में लगाया जा रहा है। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में समूह मेंबरों की मौजूदगी में 26 जून से लगाए जाने वाले ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर रिलीज किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी ने बताया कि समूह इलाका निवासियों के सहयोग तथा संत महापुरुषों के आशीर्वाद से 26 जून दिन सोमवार को सुबह हवन यज्ञ के उपरांत ग्यारवां विशाल भंडारा शुरू हो रहा है। जोकि शिव इच्छा तक चलेगा। उन्होंने बताया कि लंगर कमेटी के समूह सेवादारों द्वारा आने वाली संगत की हर सहूलियत का ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने समस्त इलाका निवासियों को इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
इस अवसर पर उनके अलावा डॉ अशोक पराशर, योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, आचार्य अशीष विशिष्ट, हरपाल सिंह बेदी, राजीव अरोड़ा, विनय शर्मा, अजय अग्निहोत्री, राजीव राना, अमित कुमार, विनीत लब, चेतन गुलाटी,बलविंदर टोनी और पंडित राकेश गर्ग आदि उपस्थित थे।
फोटो : ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर किया जारी करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार डॉ अशोक पराशर, योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान महापंचायत के बाद और बिगड़ी किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत : डीआईजी नरेंद्र भार्गव अन्य अधिकारियों के साथ तुरंत खनौरी बॉर्डर पहुंचे

खनौरी बॉर्डर :  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 41 दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को डल्लेवाल ने किसान महापंचायत बुलाई थी। पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों से बड़ी संख्या में किसान...
article-image
पंजाब

देश की भाजपा तथा पंजाब की कांग्रेस सरकार कारोना काल में बुरी तरह बिफल सरकारें रही  : कामरेड सेखों

गढ़शंकर -अगर देश में 1948 से पीएम फंड़ चल रहा था तो अब कारोना काल में नयां पीएम केयर फंड बनाने की क्या जरूरत थी। यह शब्द सीपीएम के प्रदेशिक सचिव सुखविंदर सिंह सेखों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल की उम्र में बेटी को मिलेंगे 71 लाख : उठाए सरकार की इस योजना का लाभ

अगर आपके घर में भी बेटी है और आपकों उसके भविश्य की चिंता सता रही तो अब आप बेफ्रिक हो जाएं क्योंकि सरकार ने आपकी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए एक योजना लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र ने पंजाबी ठाठ से अंडरवर्ल्ड को धमकाया था…और कहा था पंगा मत लेना, एक इशारा पर ट्रक भर-भरकर लोग आ जाएंगे

बॉलीवुड के धाकड़ हीरो धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का खिताब यूं ही नहीं मिला। पर्दे पर वे हमेशा बेईमानों को धूल चटाते नजर आते थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी हिम्मत की मिसालें कायम...
Translate »
error: Content is protected !!