तिरंगे की आन-बान-शान के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने दी थी शहादतें: अविनाश राय खन्ना

by

भारतीय तिरंगे का सम्मान आज पूरी दुनिया में विश्व गुरू के रूप में है स्थापित: डा. रमन घई

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से आजादी दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर शहीदी समारक पर देश के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर इस तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंनें कहा कि तिंरगे की आन-बान-शान के लिए देश के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने आपनी शहादतें दी थी। उन्होंनें कहा कि देश के तिरंगे पर हम सभी को गर्व है। उन्होंनें कहा कि आज समूह भारत में शहीदों को नमन करने के लिए भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तांकि, लोगों को इस तिरंगे को पाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए त्याग व बलिदान संबंधी जानकारी दी जा सके। उन्होंनें उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय तिरंगे पर हम सभी को गर्व है तथा उन्होंनें कहा कि हम सभी को तिरंगे की आन-बान-शान के लिए सदैव हर समर्पण के लिए तैयार रहना चाहिए। यूथ सिटीजन कौंसिल द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के अवसर पर कौंसिल के प्रदेशाध्यक्ष डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारतीय तिरंगे को सारी दुनिया सलाम करती है तथा पूरा विश्व आज भारतीय तिरंगे के साथ-साथ भारत को एक विश्व गुरू के तौर पर देख रहा है। उन्होंनें कहा कि तिरंगा यात्राओं के आयोजन से आने वाली युवा पीड़ी में देश के प्रति प्रेम-भावना बढ़ती है। उन्होंनें कहा कि कौंसिल की यह तिरंगा यात्रा देश के लिए शहादतें देने वाले शहीदों व सैनिकों को समर्पित है। उन्होंनें समूह कार्यकर्ता का इतने खराब मौसम में भी भारी संख्या में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। सभी कार्यकर्ताओं 15 अगस्त पर अपने-अपने निवास पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस अवसर पर कौंसिल के जिलाध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने देश के शहीदों को अपने श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहा कि कौंसिल का प्रतेक कार्यकर्ता देश के लिए हर समय कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। उन्होंनें समूह कार्यकार्ताओं का तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर धन्यवाद किया तथा तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. पंकज शर्मा, मोहित संधू, डा. राजकुमार सैनी, मनोज शर्मा, रमनीश घई, मनी कुमार, जसवीर सिंह, पास्टर विक्की, डा. वशिष्ट कुमार, विक्रांत शर्मा, राजा, विक्की चौहान, रौकी, बादल सिंह, बब्लू, करन सिंह, संजय कुमार, राजकुमार शर्मा, हरीश बेदी, आशोक बिल्ला, साहिल मेहरा, संजू शर्मा, बलविंदर बिट्टा, सोनू, संजीव शर्मा, गर्वदीप सिंह आदि के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

बाढ़ में फंसे 2500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया: DC कोमल मित्तल ने मुकेरियां व टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

ड्रेनेज विभाग को धुस्सी बांध की विशेष निगरानी के दिए निर्देश,  रैड क्रास सोसायटी प्रभावित लोगों तक पहुंचा रही राशन सामग्री होशियारपुर, 16 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मुकेरियां के टांडा के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा-पठानकोट NH पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; दो की मौत

छतरी मोड़ के पास भीषण दुर्घटना, कार के उड़े परखच्चे; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन एएम नाथ। चंबा : चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतरी मोड़ के समीप मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
article-image
पंजाब

Punjab’s War Against Drugs:

Massive Joint Operation Target Unauthorized Construction on Waqf Board Land Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct 6 : In a decisive move under the “War Against Drugs” initiative launched by the Punjab Government, Hoshiarpur Police, along with the...
Translate »
error: Content is protected !!