ग्राऊंड जीरो पर डटे रहे उपायुक्त, राहत कार्यों में होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका

by
एएम नाथ। मंडी, 29 जुलाई । मंगलवार तड़के मंडी शहर में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन व फ्लैश फ्लड की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन सहित आपदा प्रंबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियां व विभाग पूरी तरह मुश्तैद रहे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने स्वयं ग्राऊंड जीरो पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व किया। विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौके पर मौजूद रहे।
घटना के दौरान होमगार्ड के जवानों ने भी सराहनीय एवं निर्णायक भूमिका निभाई। जैसे ही घटना की सूचना प्राप्त हुई, होमगार्ड के 25 जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। जवानों ने आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया, सड़कों पर फंसी गाड़ियों को बाहर निकाला और अवरुद्ध मार्गों को खोलने में मदद की।
उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, पुलिस, लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम मंडी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए तिरपाल वितरण, यातायात व्यवस्था तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
होमगार्ड जवानों की तत्परता और सेवा भावना के कारण राहत कार्यों को समय रहते सुचारू रूप से संचालित किया जा सका।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली द्वारा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में की गई सेवा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दिशा-निर्देशों पर संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के सभी स्टाफ सदस्य और छात्रों की ओर से एक दिन की सेवा के लिए सचखंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  नालागढ़ :  51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भारत बंद को भारी समर्थन मिला : गढ़शंकर में विभिन्न जत्थेबंदियों ने विशाल धरना लगाया- गढ़शंकर शहर में बज़ार पूरी तरह बंद रहा

गढ़शंकर, 16 फरवरी : देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों के आह्वान तथा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के तहत आज गढ़शंकर की विभिन्न किसान यूनियनों, ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी यूनियनों द्वारा स्थानीय बंगा...
Translate »
error: Content is protected !!