आंगनवाड़ी वर्कर्स ने बारिश को नजरअंदाज करते हुए ने सड़क जाम कर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी चेतावनी पत्र का किया विरोध

by
नवांशहर ।  जिला शहीद भगत सिंह नगर की सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने डीपीओ जगरूप सिंह के खिलाफ तेज बारिश के बीच जमकर प्रदर्शन किया और  आरोप लगाया कि 17 जुलाई को सभी वर्कर्स को चेतावनी पत्र भेजकर बिना मोबाइल फोन दिए और बिना किसी उपकरण के वर्कर्स को काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है । चेतावनी पत्र रद्द करवाने के लिए पहुंची आंगनवाड़ी वर्कर्स को जब पता चला कि डीपीओ जगरूप सिंह छुट्टी पर गए हैं तो उन्होंने भारी बारिश की परवाह किए बिना चंडीगढ़ रोड डीसी कार्यालय के सामने सड़क को अवरुद्ध कर दिया व डीपीओ जगरूप सिंह व पंजाब सरकार के खिलाफ की जा रही नारेवाजी बारिश की पड़ती वोछारें जैसे जैसे बढ़ रही थी वैसे ही आंगनवाड़ी वर्कर्स में बढ़ता रोष नारेवाजी को और तेज कर रहा था।

आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन सीटू की जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि 9 जुलाई को जिला कार्यक्रम अधिकारी को मांग पत्र देने के बावजूद भी आंगनवाड़ी वर्कर्स को काफी परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते आंगनवाड़ी वर्कर्स मानसिक दबाव में काम कर रही है।   जिला महासचिव लखविंदर कौर ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से भारत सरकार से बजट आने के बावजूद भी पंजाब सरकार मोबाइल फोन नहीं खरीद रही है। देश में केवल पंजाब सरकार और बंगाल सरकार ने ही कोई मोबाइल फोन नहीं खरीदे  है। विभाग बार-बार फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) और ईकेवाईसी (eKYC) लागू करने के लिए वर्कर्स पर दबाव डाल रहा है। पोषण ट्रैकर ऐप के नाम पर भी वर्कर्स को  काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्हीनों  ने कहा लाभार्थी बच्चों के परिवारों ने ओटीपी पर अपनी गोपनीयता साझा नहीं करने सबंधी 200/300 ग्राम राशन के लिए अपने प्रस्ताव सेंटरों में जमा करवा  दिए हैं। जब वर्कर्स को कोई संसाधन ही नहीं दिए जा रहे तो उन्हें काम न करने के लिए भेजे गए पत्र निराधार हैं।

इसके बाद प्रशासन द्वारा भेजे गए जिला बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी पंकज शर्मा व दविंदर कौर ने  आंगनवाड़ी वर्कर्स से लाभार्थियों के मांग पत्र और प्रस्ताव की प्रतियां लीं और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही डीपीओ के साथ बैठक करवाई जाएगी। उन्होनों कहा की कोई भी अन्य पत्र जारी करके वर्कर्स को परेशान नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सीटू के पंजाब अध्यक्ष महा सिंह रोड़ी ने विरोध प्रदर्शन करती वर्कर्स को अपने अधिकारों और सच्चाई के लिए संघर्ष जारी रखने को कहा ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

उद्योग स्थापित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ऑनलाइनः एडीसी डॉ. अमित शर्मा

ऊना, 23 फरवरी: प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों से संबंधित औपचारिक्ताओं के लिए सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। यह जानकारी आज डीआरडीए सभागार में जिला के औद्योगिक संगठनों के साथ आयोजित जागरुकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला-2026: पांचवें दिन 121 कलाकारों ने दिया ऑडिशन …अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच के लिए अब तक 624 कलाकारों की प्रतिभा परखी गई

20 जुलाई को जिला से बाहर के कलाकारों के होंगे ऑडिशन एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के चयन के लिए आयोजित ऑडिशन प्रक्रिया लगातार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : पंचायत स्तर पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध किया जाए समाधान- उपायुक्त

चंबा, 28 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित सभी शिकायतों का समयबद्ध तौर पर समाधान करना सुनिश्चित बनाया जाए । उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला...
article-image
पंजाब

धूरी में नए अस्पताल का उद्घाटन….स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

धुरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज धूरी में 50 बिस्तरों वाले सब-डिविजनल अस्पताल और 30 बिस्तरों वाले माता-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक का उद्घाटन किया। यह परियोजना संगरूर जिले में स्वास्थ्य ढांचे...
Translate »
error: Content is protected !!