झिरालड़ी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : मुख्यमंत्री बिझड़ी में सुनेंगे जनसमस्याएं, क्षेत्रवासी करेंगे भव्य स्वागत: इंद्र दत्त लखनपाल

by
क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील
बड़सर 23 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार 24 जनवरी को बिझड़ी-बड़सर के एक दिवसीय दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की योजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास करेंगे और बिझड़ी के स्टेडियम में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ किया है। इसी कड़ी में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। विधायक ने बताया कि एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्कर खड्ड पुल, बड़सर में एडीए कार्यालय भवन और नागरिक अस्पताल के आवासीय परिसर का उदघाटन करेंगे। वह बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए गोविंदसागर से उठाऊ पेयजल योजना का भूमि पूजन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये और प्राइमरी स्कूल को पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले प्रधानाचार्य आनंद किशोर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में विजिलेंस विंग की एएसपी रेणु शर्मा, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर प्रीतम चंद, बीडीसी सदस्य डैनी जसवाल और विनोद कुमार, पंचायत सदस्य सतीश कुमार और कंचन शर्मा, कैप्टन बुद्धि सिंह, मदन लाल सोनी, शुभम सोनी, गांव मोरसू के सुरजीत सिंह, भाग सिंह, डॉ. हंसराज, सोहन सिंह, शेर सिंह, रमेश रनौत, अश्वनी गणपति, पुष्पेंद्र वर्मा, युद्धवीर सिंह, मनीष बनयाल, अभिषेक ठाकुर, सुनील कुमार, करेर के उपप्रधान राजेश कुमार, लोहडर के उपप्रधान संजय जसवाल, एसएमसी अध्यक्ष बृज मोहन, अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई : चंद्रशेखर

एएम नाथ।  शिमला , 01 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :   राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षक ध्यान दें! सुबह से दोपहर तक तीन बार हाजिरी, एक गलती भारी! समय पर डिजिटल अटेंडेंस नहीं तो वेतन पर असर

शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए स्कूल समय के अनुसार तय किए गए अलग-अलग स्लॉट; समय पर हाजिरी नहीं लगाने पर वेतन या मानदेय पर पड़ सकता है असर शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर किसकी शह पर ले रहे इतने बड़े फैसले : सीएम भगवंत मान किसकी शह पर ले रहे.. ?

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार धरा 4 दिन के अंतराल में के भीतर तीन बड़े एक्शन होते हैं. पहले खबर आती है कि आतंकवाद के आरोपों में असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!