ग्रेनेड से हमला कर पंजाब को दहलाने की कोशिश : मोहाली में इंटेलिजेंस के हैडक़वार्टर पर बम्ब से हमला

by

मोहाली ( मोनिका  भारद्वाज)  मोहाली ले सेक्टर -77 में इंटेलिजेंस के हैडक़वाटर के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया। हैडक़वाटर  की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आरपीजी ( रॉकेट प्रोपेनल ग्रेनेड) गिरा और इससे धमाके जैसी आवाज हुई। धमाका देर शाम करीब 7.45 बजे हुआ। पुलिस का कहना है कि ग्रेनेड फटा नहीं है। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। चंडीगढ़ और पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्रेनेड अटैक से बिल्डि़ंग की तीसरी मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए और दीवार को भी नुकसान पहुंंचा है।

माइनर अटैक हुआ, सड़क से किया गया अटैक, आतंकी एंगल से इन्‍कार नहीं :

मोहाली के एसपी (हेडक्‍वार्टर) रविंदर पाल सिंह ने कहा है कि इंटेलिजेंस के हेड क्वार्टर की बिल्डिंग पर माइनर अटैक हुआ है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। खिड़की टूटी है, लेकिन अंदर नुकसान नहीं हुआ। सड़क से अटैक हुआ है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस व इंटेजिलेंस के सारे आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस टीम की तरफ से जांच की जा रही है। पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। मीडियाकर्मियों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्‍या यह आतंकी हमला है तो रविंदर पाल सिंह ने कहा कि इससे इन्‍कार नहीं किया जा सकता। हम इसकी जांच कर रहे हैंं। घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही घटना के बारे में जानकारी देते मोहाली के उन्हींनो ने बताया  कि बिल्डि़ंग को उड़ाने के लिए ग्रेनेड फेंका गया था। मोहाली और आसपास के क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।  इन्ही ने बताया कि पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है। ग्रेनेड फट जाता ताे बिल्‍डिंग को भारी नुकसान हो सकता था और आसपास भी काफी नुकसान हो सकता था।

आरएन डोके एडीजीपी पंजाब भी मौके पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार इंटेलिजेंस बिल्डिंग के सामने से आरपीजी फायर हुआ बताया जा रहा है लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंटेलिजेंस दफ्तर के सामने सोहाना अस्पताल की बाउंड्री है। वहीं अस्पताल के साथ इंटेलिजेंस दफ्तर की पार्किंग है जो एरिया पूरी तरह से खाली पड़ा है। डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है। सोहाना अस्पताल में भी सर्च अभियान शुरू कर दिया है।बताया जाता है कि आरपीजी की अधिकतम रेंज 700 मीटर होती है। ऐसे में आसपास के एरिया को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि यह आरपीजी आसपास के एरिया से ही फायर किया गया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक वीके ह भावरा :   राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इंटेलिजेंस के आइजी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे हैं।  एसएसपी मोहाली, सभी थाने के एसपी व एसएचओ भी मौके पर पहुंचे हैं। इस घटना के बाद मोहाली के साथ चंडीगढ़ में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पूर्व सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह , शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने चिंता जताई। तीनों नेताओं ने सीएम भगवंत मान से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट :

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पूरी घटना पर राज्‍य के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घर के बाहर से चोर हुए स्कूटी लेकर फरार,केस दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) तलवाड़ा पुलिस ने घर के बाहर से चोरों द्वारा स्कूटी चोरी किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ.तलवाड़ा हरगुरदेव सिंह ने बताया है...
article-image
पंजाब

आरोपी छात्रा और फौजी समेत 4 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

चंडीगढ़ं : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक केस में गिरफ्तार आरोपी छात्रा, फौजी संजीव सिंह, सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इन चारों को आज...
article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सांसद तिवारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरजीत सिंह राणा ने शिरकत की :

गढ़शंकर 19 नवंबर : ओलंपियन सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में चल रहे 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी के बाद बेटे कहां बाप की सुनते : बेटे की ठेकेदारी नही ले रखी

शिमला: शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद महेश्वर सिंह ने चुनाव लड़ने का फैसला से मना के दिया है । महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!