ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के रोडमैप तैयार करें अधिकारी: बुटेल….बोले, आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान को दें प्राथमिकता

by
जिया के विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह में लोगों की सुनी समस्याएं
एएम नाथ। शिमला : पालमपुर, 25 अक्तूबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के जिया में लोगों से रूबरू हुए और लोगों की समस्याओं को सुना।
सीपीएस के समक्ष बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और वाइड लाइफ संबंधित करीब 210 समस्याओं को रखा गया। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया और शेष समस्याओं के प्राथमिकता पर निपटारे के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
May be an image of 9 people
सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता आम लोग हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के हितों की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, किसान और बागवानों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाई गई हैं। सीपीएस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए विभागों के अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पात्र लोगों तक पहुंचे इस के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं। बुटेल ने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। पालमपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके । उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र को पूरे राज्य में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सीपीएस ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर स्वयं लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े।
May be an image of 9 people
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मदन दीक्षित , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द , नगर निगम अध्यक्ष पालमपुर गोपाल नाग ,प्रधान बड़सर स्वरूप चन्द , एसई विद्युत बोर्ड धीरज धीमान , बीएमओ गोपालपुर अनुपमा , अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण वनीत शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अनिल वर्मा , अधिशाषी अभियंता विद्युत बोर्ड अंकुर शर्मा, जोंफी राम , राम कुमार , ओंकार चन्द , अभय कोहली , प्रेम चन्द दीप कपूर , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

54 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भेंट कर किया सम्मानित : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने की हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता

परिषद ने कृषि मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में भेंट किए 51 हजार रुपए डलहौजी, 21 अक्टूबर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज डलहौजी पब्लिक स्कूल में हिमोत्कर्ष साहित्य,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन?

मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला केस में संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत  में ले लिया है। उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनीखड्ड में भी किया जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रयास : पर्यटन के लिहाज से विकसित होगा खिरडीधार,संधारा, बगढ़ार और मेल क्षेत्र – कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने किया ग्राम पंचायत चूहन में गढ़ संपर्क मार्ग और नैनीखड्ड में किहार संपर्क मार्ग का भूमि पूजन 1 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित होंगे दोनों मार्ग चंबा( बनीखेत)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों की पहुंच हो आसान : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर एडीसी मनेश यादव ने किया आह्वान

हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में आयोजित किया गया जिला स्तरीय समारोह हमीरपुर 03 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दिव्यांगजनों की सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!