ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार : किशोरी लाल

by
विधायक किशोरी लाल ने सगूर में 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतिकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का किया लोकार्पण
एएम नाथ।  बैजनाथ, 19 जनवरी :  विधायक किशोरी लाल ने सगूर गांव में जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतिकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का आज विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नलकूप का शुभारंभ करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विधायक किशोरी लाल ने कहा कि इस नलकूप के चालू होने से सगूर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी जिससे लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पानी जीवन का मूल आधार है और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक घर तक नियमित, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जल शक्ति विभाग के माध्यम से प्रदेशभर में नलकूप, पेयजल योजनाओं तथा जलापूर्ति प्रणालियों को सशक्त किया जा रहा है ताकि दूरदराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को भी जल संकट से स्थायी राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि सरकार जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर उतार रही है और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य विभाग की कार्यशैली और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नलकूप की नियमित देखरेख एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलता रहे।
इस दौरान विधायक किशोरी लाल ने नलकूप से जुड़े जल भंडारण टैंक के निर्माण हेतु अपनी निजी भूमि दान करने वाले अश्वनी, सुमित एवं रणजीत को विशेष रूप से सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि ऐसे नागरिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं जो सार्वजनिक हित में निस्वार्थ भाव से सहयोग करते हैं। उन्होंने भूमि दान करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और सरकार व जनता के संयुक्त प्रयासों से ही योजनाएं सफल होती हैं।
इस अवसर प्रधान मझेरना मंजीत कुमार, उप प्रधान सगूर सुनील, पूर्व प्रधान सगूर राजेंद्र सूद, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति राहुल धीमान, कनिष्ठ अभियंता जलशक्ति पवन धीमान एवं राजेश शर्मा, सेवानिवृत प्रधानाचार्य ओंकार चंद, श्रवण डोगरा, रमन कटोच, सुरेश कुमार, पिंकी देवी, विनोद कुमार, लवजीत, विजय, पर्शराम, हरि सिंह, मान चंद, श्रद्धा राम, विनीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी ने किया जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों का दौरा

एएम नाथ। चम्बा  :   परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की तैयारीयों के लिए स्कूलों में आयोजित की जा रही परख गतिविधियों की प्रगति की निगरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण, 158 हैक्टेयर भूमि कटाव रुकेगा : सर नाले के तटीकरण से करीब चार दशक पुरानी मांग हुई पूरी- मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 14 जून- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के पंजावर में सर नाले के तटीकरण के शिलान्यास मौके पर कहा कि तटीकरण के चलते पंजावर क्षेत्र की करीब 4 दशक पुरानी मांग पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

33 पंचायतों को एडीसी ने किया सम्मानित, 21 का नेतृत्व कर रही महिलाएं : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित

कांगड़ा , 18 सितम्बर। घर ही नहीं, पंचायतों को स्वच्छ रखने में भी महिलाएं कोसों आगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में जिला कांगड़ा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों में भर-भर कर फॉर्म भरवाने के लिए लाए जा रहे हैं लोग : फिर मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

महीनें भर में एक भी कैबिनेट बैठक न करने वाले कर रहे दिन में दो-दो बैठकें , कांग्रेस सरकार को एहसास है कि वह ज़्यादा दिन की मेहमान नहीं हैं नेताओं की नहीं लेकिन अयोध्या...
Translate »
error: Content is protected !!