ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों के साथ थानाकलां में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की

by
वीरेंद्र कंवर ने कोहडरा-तूतड़ू पेयजल योजना का कार्य मई तक पूरा करने के दिए निर्देश
ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थानाकलां में उपमंडल के अधिकारियों के साथ कुटलैहड़ में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ परियोजनाओं के निर्माण के संबंध में जानकारी हासिल की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में वीरेंद्र कंवर ने गर्मियों के दिनों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या का त्वरित निदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पहले तक कुटलैहड़ में पीने के पानी की सप्लाई टैंकरों के माध्यम से की जाती थी लेकिन अब हालात बदल रहे हैं तथा आज अनेकों परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिससे पानी की उपलब्धता बेहतर हुई है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि वर्ष 2012-17 में कोहडरा-तूतड़ू पेयजल योजना का निर्माण किया गया, जिसके माध्यम से बरनोह से पानी लाया गया। मुख्यंमत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने इस योजना को सुदृढ़ करने के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया तथा इसके सुदृढ़ीकरण का कार्य 40 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि परियोजना के तहत चौथा ट्यूबवेल बरनोह में लगाया गया है तथा बरनोह-सकौन लाइन को शुरू किया जा चुका है। साथ ही पानी की भंडारण क्षमता भी 4 लाख लीटर से बढ़कर 9 लाख लीटर तक पहुंच चुकी है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस योजना का निर्माण कार्य मई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि इस बार बारिश कम हुई है, जिसके चलते जल स्तर काफी नीचे जा चुका है। इसके बावजदू लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह टुल्लू पंप का इस्तेमाल न करें तथा पानी का दुरुपयोग रोकें। उन्होंने कहा कि विभाग प्रतिदिन पानी की उपलब्धता की समीक्षा कर रहा है, लेकिन जन सहयोग भी अनिवार्य है।
बैठक में अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल, एसडीओ हरभजन सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शशिपाल धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवराज, उथप्पा समेत कई दिग्गजों की करोड़ों की संपत्ति जब्त!… ED ने की बड़ी कार्रवाई

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों पर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को ED ने इस मामले...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाइन और बीयर : कर्मचारी पी सकते ऑफिस टाइम के दौरान : हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में बीयर और वाइन परोसने की अनुमति

गुरुग्राम : विदेशों में कर्मचारी ऑफिस टाइम के दौरान शराब का सेवन कर सकते हैं। ऐसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाईम के दौरान शराब के सेवन की छूट देती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष ने एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली ने आज छोटा शिमला स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शाखा विस्तारीकरण से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में बाथरूम में नहाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत

एएम नाथ। शिमला  :  न्यू शिमला में बाथरूम में रॉड की तार से करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बाथरूम में देखा तो अचेत अवस्था में तुरंत उसे...
Translate »
error: Content is protected !!