ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित  योजनाओं की समीक्षा को लेकर DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

by
लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए पूरा
एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया ।
मुकेश रेपसवाल ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने  के निर्देश दिए।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत  जारी विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान  उन्होंने विशेष कर पांगी विकासखंड में  निर्धारित समय सीमा के भीतर  मनरेगा कामगारों को भुगतान सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मनरेगा के तहत ज़िला में कृषि एवं संबंधित गतिविधियों को  और बढाए जाने जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए  सभी खंड विकास अधिकारियों  से आवश्यक कदम उठाने को कहा।
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना- आपदा प्रभावित तथा मुख्यमंत्री आवास योजना  के तहत निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए विकासखंड स्तर पर तैनात विभागीय तकनीकी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
मुकेश रेपसवाल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान ज़िला में सफाई अभियान दोबारा से शुरू करने के निर्देश देते हुए 16 जून से अभियान की शुरुआत करने को कहा। उन्होंने यह निर्देश भी दिए  कि प्रतिमाह पहले रविवार को  सभी विकास खंडों में संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित कर साफ- सफाई अभियान चलाया जाए।
बैठक में कार्यवाही का संचालन उपनिदेशक एवं  परियोजना अधिकारी ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर ने किया।
इस दौरान  अर्थशास्त्री ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण  विनोद कुमार,  खंड विकास अधिकारी रामनवीर चौहान , मनीष कुमार, सुषमा कुमारी , राकेश  कुमार, कंवर सिंह, सहायक अभियंता ग्रामीण विकास उपेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, जितेंद्र कुमार  सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

‘एंटी-चिट्टा अभियान’ ऊना में तेज़ : डीसी–एसपी ने ली बैठक, संवेदनशील पंचायतों में नशा निवारण समितियों को तुरंत सक्रिय होने निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन ने ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ को जिले में मिशन मोड पर आगे बढ़ाते हुए निर्णायक गति दी है। उपायुक्त जतिन लाल ने चिट्टा और नशे को लेकर चिन्हित...
हिमाचल प्रदेश

संपर्क सड़कों पर खर्च होंगे 22.53 करोड़ …सैली, हंडोला, कमून सहित 8 गांवों के लोगो को होगा फायदा

ऊना 11 अप्रैल – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत नाबार्ड के अंतर्गत दो संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए 22.53 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे हम किसानों के साथ, आज हुए बेनकाब: सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़, 10 दिसंबर : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा, ” कल तक का समय हमने सरकार को बातचीत के लिए दिया था।  लेकिन, अब सरकार का समय खत्म हो चुका...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा में नए कार्यालय खोलने के लिए भूमि का किया निरीक्षण : हर साल देहरा उत्सव का किया जाएगा आयोजन

देर सायं अधिकारियों के साथ कांगड़ा जिला में विकास कार्यों की समीक्षा राकेश शर्मा :देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!