कंगना रनौत के पहले दिए बयानों से लड़की के मन में था गुस्सा : 2019 में केवल एक सीट मिली थी लेकिन अब हमारे पास 3 सीटें – मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कंगना रनौत के पहले दिए गए बयानों की वजह से लड़की के मन में गुस्सा था जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया. हालांकि, ऐसा नहीं होना चाहिए था।
पूरे पंजाब को आतंकवादी कहना गलत : कंगना ने थप्पड़ मारे जाने के बाद कह दिया था कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है। भगवंत मान ने कहा कि एक बड़ी हस्ती होने के नाते इस घटना के जवाब में पूरे पंजाब को आतंकवादी कहना गलत है। ये वही पंजाब है जिसने पूरे देश का पेट भरा है।

आज भी पंजाब पूरे देश को गेहूं और चावल की आपूर्ति कर रहा है। पंजाबी आज भी देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। मान ने कहा कि अगर किसान धरने पर बैठते हैं तो उन्हें आतंकवादी या अलगाववादी कहा जाता है, जो पूरी तरह से गलत है।

पंजाब में तीन सीटें मिलने पर क्या बोले : भगवंत मान ने पंजाब में लोकसभा चुनाव में 3 सीटें मिलने पर भी प्रतिक्रिया दी है। भगवंत मान ने कहा है कि हमारा वोट पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ा है.। 2019 में केवल एक सीट मिली थी लेकिन अब हमारे पास 3 सीटें हैं. मान ने आगे ये भी कहा कि जो भी गलती हुई है उसको हम सुधारेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Mahilpur Police Arrest Two Youths

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.10 : In line with Punjab government’s directives to crack down on anti-social elements and drug traffickers, a special campaign is underway. Under the guidance of Senior Superintendent of Police Sandeep Kumar Malik...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने उपराज्यपाल से पूर्व जेल मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच की मंजूरी मांगी

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व जेल मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने ठग सुकेश चंद्रशेखर समेत कई हाई प्रोफाइल कैदियों को...
article-image
पंजाब

बिगड़ सकता दिल्ली का चुनावी समीकरण : हरियाणा में भी हुआ था खेला

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सिर्फ राजधानी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी...
article-image
पंजाब

दो साल में ही लोग ‘आप’ से ऊब चुके : शिअद ने मतदाताओं का भरोसा खो दिया हैं – प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव हो चुका है। पंजाब की सभी सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। इसके मद्देनजर...
Translate »
error: Content is protected !!