ग्रामीण स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे युकां अध्यक्ष भटियात : फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

by

एएम नाथ। चम्बा :  भटियात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अक्षय ठाकुर ने ग्राम पंचायत गरनोटा में युवक मंडल गरनोटा द्वारा आयोजित फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने युवक मंडल गरनोटा के समस्त सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में वे ग्रामीण स्तर पर युवाओं को जोड़ने और सरकार की जन-हितकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने के अभियानों का नेतृत्व कर रहे हैं। अक्षय ठाकुर भटियात विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती देने में सक्रिय हैं।

अक्षय ठाकुर के नेतृत्व में भटियात युवा कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित रही है। वे चंबा जिले में सांगठनिक बैठकों और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाले कार्यक्रमों का नियमित आयोजन कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को रेलवे बजट में ₹5,673 करोड़ का आवंटन : हिमाचल प्रदेश को रेलवे बजट में ₹2,911 करोड़, ₹17,700 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास को नई गति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल बैठक में राज्यवार आवंटन और परियोजनाओं की जानकारी साझा की हरियाणा को रेलवे बजट में ₹3,566 करोड़,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव , सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक होगा आयोजन: DC अमरजीत सिंह

हमीरपुर 14 मार्च  :   उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जा रहे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा जेल से पंजाब के वोटरों को धमका रहा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया !

गुरदासपुर  :  जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया मतदाताओं को धमका रहा है। आरोप है कि वह डेरा बाबा नानक के चुनावी मैदान में खड़े आप प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आनी में बारिश का कहर, चलती कार पर गिरे पत्थर-मलबा, दो घायल

नए बस स्टैंड में भी वाहन पर गिरा भारी पत्थर, हादसे में बाल-बाल बचे लोग प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील एएम नाथ। आनी : लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह...
Translate »
error: Content is protected !!