धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव , सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक होगा आयोजन: DC अमरजीत सिंह

by
हमीरपुर 14 मार्च  :   उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जा रहे इस उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
उपायुक्त ने बताया कि मेले के सफल एवं भव्य आयोजन तथा इसके लिए विभिन्न प्रबंधों हेतु अलग-अलग उप समितियां गठित की गई हैं, जिनकी जिम्मेदारी जिला एवं उपमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। सुजानपुर के एसडीएम को मेला अधिकारी और एएसपी हमीरपुर को मेला पुलिस अधिकारी बनाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मेले मेें भारत निर्वाचन आयोग के जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत बैनर-पोस्टरों, विज्ञापनों, विभिन्न प्रतियोगिताओं, उदघोषकों और कलाकारों के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरुक किया जाएगा तथा उनसे अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी निर्वाचन विभाग के तहसीलदार की रहेगी।
अमरजीत सिंह ने बताया कि 23 मार्च को उत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगा। उत्सव के दौरान सुजानपुर के ऐतिहासिक मंदिरों एवं धरोहरों को एलईडी लाइटों तथा फूलों से सजाया जाएगा।
विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों के लिए भी एसडीएम की अध्यक्षता में उपसमिति गठित की गई है। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी का स्टॉल भी लगाया जाएगा। इस बार तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली लोक कलाकारों तथा अन्य स्टार कलाकारों के चयन के लिए गठित उपसमिति के संयोजक एडीसी मनेश यादव बनाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा दिन के समय पारंपरिक वाद्य यंत्रों और विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता तथा बेबी शो भी आयोजित किया जाएगा। होली उत्सव के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी, जिसके लिए गठित उपसमिति के संयोजक एसपी पदम चंद बनाए गए हैं। इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, बैडमिंटन और डॉग शो मुख्य आकर्षण होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान बिजली, पानी, पार्किंग, परिवहन, अग्निशमन, चिकित्सा, शौचालय एवं सफाई, वाटरप्रूफ टैंट और अन्य आवश्यक सुविधाओं तथा ऐतिहासिक मंदिरों एवं आयोजन स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए भी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। मेले में बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों की सजावट में होली उत्सव की झलक दिखेगी।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी तरह की दुर्घटना या अन्य अप्रिय घटना से निपटने के लिए भी पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। मेला स्थल पर अग्निशमन से संबंधित प्रबंधों, हाइडेंªटों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों एवं पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना और अन्य कार्यों के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मैं मुस्लिम औरत का नाजायज बेटा हूं… महेश भट्ट ने खोले अपनी जिंदगी के काले चिट्ठे!

नई दिल्ली: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट को आज पूरी दुनिया जानती है. बता दें कि वह अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। वह अपनी पहली पत्नी किरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन कट जाएगा चालान : शुरू हो गया ये नया सिस्टम ….गाड़ी से हिमाचल जा रहे हो तो न करें ये गलती

एएम नाथ। शिमला/ चंडीगढ़ : गर्मियों की छुट्टी में लोग घूमने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करते हैं. इन दिनों पर्यटक हरी-भरी वादियों में अपनी छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। ऐसे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। भोरंज 29 दिसंबर : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज में महिला एवं बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा में चिट्ठे के ख़िलाफ़ दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पट्टा मेहलोग , 17 जनवरी (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाडवा में नगरकोटी यूथ क्लब द्वारा चिट्ठे के ख़िलाफ़ जन जागृति अभियान के तहत दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के...
Translate »
error: Content is protected !!