ग्राम पंचायत निर्वाचन के सम्बन्ध में अधिसूचना

by
 सोलन : राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला की उन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं जहां 08 जनवरी, 2024 तक कोई पद खाली हुए हैं। इस सम्बन्ध में ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।
इस अधिसूचना के अनुसार उक्त मतदाता सूची में पात्र नागरिक द्वारा अपना नाम सम्मिलित करवाने के लिए पात्रता तिथि प्रथम जनवरी, 2024 निर्धारित की गई है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 14 (ई) के अनुरूप लिया गया है।
सोलन ज़िला के विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जौणाजी और कोरों कैंथड़ी, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत चायल, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत समोग और विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बधोखरी तथा मंझोली के लिए 11 जनवरी, 2024 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार इन ग्राम पंचायतों की प्रारूप मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में संशोधन प्राधिकरण के समक्ष दावे एवं आपत्तियां 17 जनवरी, 2024 तक दाखिल किए जा सकेंगे। 20 जनवरी, 2024 तक संशोधन प्राधिकरण द्वारा इन दावों एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। 24 जनवरी, 2024 तक अपील प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर की जा सकेगी। 29 जनवरी, 2024 तक अपील प्राधिकरण द्वारा अपीलों का निपटारा किया जाएगा।
31 जनवरी, 2024 को उक्त ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएगी।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम के नियम 17 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोलन ज़िला के धर्मपुर विकास खण्ड के अतिरिक्त अन्य सभी खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकास खण्डों में दावे एवं आपत्तियों पर निर्णय लेने के लिए संशोधन अधिकारी नियुक्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सी और बस चालकों को दी स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी : हमीरपुर शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी नागरिकों से मांगा सहयोग

एएम नाथ। हमीरपुर 21 जनवरी। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देशानुसार शहर के हर वार्ड में लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर  आयोजित कार्यक्रम में लिया विधानसभा अध्यक्ष ने भाग : स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा  में आयोजित हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम

एएम नाथ। चंबा (ककीरा), 22 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आज  स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिये प्रयासरत : मलेंद्र राजन

इंदौरा 24 नवंबर। प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह बात विधायक मलेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद राधा सूद ने की शपथ ग्रहण : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बुटेल वह उनकी धर्मपत्नी की 57वीं सालगृह पर काटा केक

पालमपुर : नगर निगम पालमपुर में आज पार्षद राधा सूद ने शपथ ग्रहण की। उपायुक्त काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई। इसके इलावा एक अन्य कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज...
Translate »
error: Content is protected !!