रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर  आयोजित कार्यक्रम में लिया विधानसभा अध्यक्ष ने भाग : स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा  में आयोजित हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम

by
एएम नाथ। चंबा (ककीरा), 22 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आज  स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों  की सुख समृद्धि की कामना की।
 प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर देशभर  के साथ हिमाचल प्रदेश में भी विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना  के कार्यक्रम  का आयोजन कर लोगों द्वारा आज के दिन को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
साथ में  उन्होंने कहा कि भगवान श्री विष्णु के अवतारों में से एक अवतार भगवान श्री राम का भी है। भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। उन्होंने समाज में मर्यादा और आचरण को विशेष महत्व दिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हम सभी की भगवान श्री विष्णु  और भगवान श्री राम में विशेष आस्था  हैं। उन्होंने भगवान श्री राम से  समाज में सद्भावना और अखंडता बनी रहने की प्रार्थना भी की।
कार्यक्रम में एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल तथा ककीरा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा आते ही केंद्र को गाली देने लग जाते प्रदेश सरकार के कांग्रेसी नेता : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बोला प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, अपने दायित्वों से पीछे हटकर सिर्फ केंद्र पर दोष मढ़ने का काम कर रही सरकार एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िले के कंडाघाट क्षेत्र से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों से कराया अवगत

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। सरकार सोलन विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि यह क्षेत्र तेज़ी से...
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 9 बोर्ड व 13 कॉर्पोरेशन : घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी :

शिमला : सरकार घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी में है। इन दिनों संबंधित विभाग सरकारी उपक्रमों के घाटे की रिपोर्ट तैयार करने में जुट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक गलती की तो छात्रों पर लग सकता है 2 साल का बैन : CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी की सख्त गाइडलाइंस

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। अब परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं एग्जाम में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स परीक्षा की...
Translate »
error: Content is protected !!