ग्राम पंचायत फस्टे में लगाया आयुष मेला : 300 लोगों की जांच डॉ. मोहन लाल कौंडल की उपस्थिति में औषधीय पौधे भी किए वितरित

by
एएम नाथ। नादौन 27 मार्च। आयुष विभाग ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत फस्टे में आयुष मेला आयोजित किया, जिसमें ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल कौंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर डॉ. मोहन लाल कौंडल ने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राणायाम जैसी प्राचीन भारतीय पद्धतियों को हम अपनी आम दिनचर्या में अपनाकर अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए सभी लोगों को आयुष विभाग की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने आयुष पत्रिका का विमोचन भी किया।
इससे पहले, जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन बाला ने आयुष ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
कार्यक्रम के दौरान लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 300 लोगों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त निःशुल्क औषधीय पौधों का वितरण किया गया तथा आयुर्वेद के अनुसार जीवन शैली अपनाने, रागी, बाजरा, जौ और अन्य मोटे अनाज तथा ‘अपनी रसोई, अपना उपचार’ से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में नादौन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, एपीएमसी के सदस्य रमेश पराशर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए मिले : जयराम ठाकुर

प्रदेश के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ की नाइंसाफ़ी का जवाब देंगे लोग एएम नाथ। हमीरपुर/बड़सर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के बड़सर में जनसभा को संबोधित करते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 10 लाभार्थियों को 6.08 लाख रुपये के चेक उप मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को किए वितरित

रोहित जसवाल।  ऊना, 26 जुलाई :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकार को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन शक्ति-पालना योजना के तहत क्रैच कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ।  मंडी, 5 मार्च :  बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर जितेन्द्र सैनी ने जानकारी दी कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मिशन शक्ति-पालना योजना के अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी-एवं-पालना केंद्रों में क्रैच कार्यकर्ता...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दी शुभकामनाएं : नागरिक सेवाओं को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / नई दिल्ली, 24 जून। देशभर में आज 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस 24 जून 1967 को लागू हुए पासपोर्ट अधिनियम की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया...
Translate »
error: Content is protected !!