सीसे स्कूल भड़ीयांकोठी के पारितोषिक वितरण समारोह की विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता : गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : नीरज नैय्यर

by
एएम नाथ। चंबा :
सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ीयांकोठी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है शिक्षा की बुनियाद जितनी मजबूत होगी, भविष्य उतना ही सुनहरा होगा। उन्होंने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि उनका सर्वागीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयाकोठि के तहत बोर्ड परीक्षाओं का बेहतर परिणाम रहने पर स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए नीरज ने स्कूल में सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान नीरज ने विद्यालय की पत्रिका अनुभूति का भी विमोचन किया और स्कूल द्वारा आरंभ की गई प्रोत्साहन राशि के तहत पांच विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के तौर पर वितरित की।
विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।
इसके उपरांत विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर पार्षद जीवन सलारिया, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य जय किशन, प्रधान मनीष ठाकुर, सहायक अभियंता हंसराज चौहान, कनिष्ठ अभियंता मनीष ठाकुर व सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस : आईपीएल सीजन के लिए कमेंटरी करेंगे सिद्धू

चंडीगढ़  :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस करने जा रहे हैं। यह घोषणा मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा की गई, जिसमें 22 मार्च से शुरू होने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात नोडल अधिकारी दायित्व का बखूबी निर्वहन करें – एसडीएम मनीश चौधरी

लोकसभा चुनाव को लेकर तैनात विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोले एसडीएम जोगिन्दर नगर, 16 फरवरी: सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पर्यटन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30 महीने में पैसे तीन गुना करने का दिया झांसा : तीन लोगो को 55 लाख की चपत, कंपनी बंद कर भागा शख्स

बिलासपुर :   देश और प्रदेश में दिन लोग कभी ऑनलाइन तो कभी कम समय में पैसे दोगुना करने और कुछ सस्ते दामों पर महंगी कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे...
Translate »
error: Content is protected !!