पिता का आरोप- बेटे क़ी मौत ढांक से गिर कर नहीं बल्कि हत्या की गईं : परिजनों ने भाजपा नेता की अगुवाई में डीसी कार्यालय के बार दिया धरना

by
पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के उपर भी खड़े किया सवालिया निशान –
एएम नाथ। चंबा :   छौ गांव में 12 दिसंबर को ढांक में मृत मिले युवक की दुर्घटना के तहत नहीं बल्कि हत्या के तहत मौत हुई है। यह बात मृतक के पिता किशोरी लाल ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते हुए कही। वीरवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं। मृतक के पिता किशोरी लाल ने बताया कि जिस दिन उनके बेटे की मौत हुई
उसके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। जोकि नशे में धुत्त थे। जिस स्थान पर उनका बेटा मृत मिला। वहां पर गिरने से मौत होना नामुमकिन है। इसलिए उन्होंने चार लोगों पर हत्या को लेकर शक जाहिर किया था। पुलिस ने शक के आधार पर इन चारों को पूछताछ के लिए पकड़ा भी था।लेकिन उनके खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर परिजनों व ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कहा कि यदि पुलिस ने मृत के परिजनों को न्याय नहीं दिया तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। क्योंकि एक परिवार का ईकलौता सहारा इस घटना में छिन गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू

रोहित भदसाली ; शिमला, 06 नवम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणास्रोत, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता : सांसद मनीष तिवारी

वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,...
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ज्यूलर ने ही अपने वर्कर के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश : 12 घंटे में लूट की बड़ी वारदात का जिला पुलिस होशियारपुर ने किया पर्दाफाश , सोना व नकदी सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार

रामपुर हलेड़ में हुई 295 ग्राम सोना व लाखों की नकदी की थी लूट होशियारपुर, 31 जुलाई:   जिला पुलिस की ओर से बीते दिनों रामपुर हलेड़ (दसूहा) के नजदीक सोना सप्लाई करने वाले एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी द्वारा आयोजित की पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता : क्षेत्र के विकास में संस्थाओं का रहता है महत्वपूर्ण योगदान – अनिरुद्ध सिंह

शिमला, 05 नवंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज न्यू शिमला सेक्टर-1 के छतरी वाले पार्क में ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में बतौर...
Translate »
error: Content is protected !!