अब घंटों का सफर होगा कम! संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू : हवाई सेवा से जुड़ेंगे हिमाचल के और शहर, हमीरपुर, चंबा व पालमपुर की बारी

by

हफ्ते में तीन दिन उड़ान, चार माह में हमीरपुर, चंबा और पालमपुर भी हवाई सेवा से जुड़ेंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। रामपुर प्रवास के दौरान किए गए वायदे को पूरा करते हुए शुरू की गई यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत ‘हेली-हॉप हिमाचल’ के नाम से संचालित होगी। सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होने वाली इस सेवा से रामपुर और रिकांगपिओ तक हवाई संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार अगले चार माह में हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों को सुगम और समयबद्ध परिवहन सुविधा से जोड़ना है।

संजौली से सुबह 9:55 बजे उड़ान

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह 9:55 बजे संजौली से उड़ान भरकर 10:30 बजे रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद सुबह 10:50 बजे रामपुर से रिकांगपिओ के लिए उड़ान होगी और हेलीकॉप्टर 11:25 बजे वहां पहुंचेगा।

वापसी में हेलीकॉप्टर सुबह 11:30 बजे रिकांगपिओ से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे रामपुर से संजौली के लिए उड़ान भरकर 12:45 बजे पहुंचेगा। यह सेवा सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाओं का माध्यम है। इससे यात्रा में लगने वाला समय कम होगा, पर्यटन को गति मिलेगी, स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर कोने को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने के लिए काम कर रही है। शिमला में हवाई संपर्क को और मजबूत करने के लिए जमीन चिह्नित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

हर माह 35.70 लाख रुपये खर्च करेगी सरकार

मुख्यमंत्री के अनुसार, इन उड़ानों के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण की पूरी राशि राज्य सरकार वहन कर रही है। इस पर लगभग 35.70 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिला मुख्यालयों सहित कुल 16 हेलीपोर्ट के निर्माण और विकास पर भी काम किया जा रहा है, जिससे भविष्य में हवाई परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।

गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिले के गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उनके अनुसार, भूमि अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार अपने संसाधनों से 2,400 करोड़ रुपये लोगों को वितरित कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का विस्तार होने के बाद इसे हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों तक बेहतर संपर्क सुविधाएं पहुंचाना, लोगों का समय बचाना और विकास के अवसरों का विस्तार करना है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल, पार्षदगण, पवन हंस लिमिटेड के अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रेलमंत्री को लिखा पत्र; गांव बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग को बंद ना करने की अपील

गढ़शंकर :   श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नवांशहर-जैजों रेल लिंक पर पड़ते गांवों बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग...
article-image
पंजाब

युवा खेल‌ भलाई बोर्ड में नियुक्त किए गए नए सदस्य – वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से एक विशेष मीटिंग का आयोजन फाइटर सपोटस जोन करतारपुर रोड कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग में युवा खेल भलाई बोर्ड में नए सदस्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली 34.31 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी...
article-image
पंजाब

सिटी क्लब फगवाड़ा का चुनाव 8 अगस्त को होगा

इस चुनाव में उप अध्यक्ष के पद के लिए परमजीत सिंह खुराना,सचिव के लिए धर्मेंद्र कुमार टोनी,कोषाध्यक्ष के लिए राकेश बंगा और ज्वाइंट सचिव के लिए अगम पराशर प्रत्याशी होंगे फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा सिटी क्लब...
Translate »
error: Content is protected !!